वायु गुणवत्ता में तेजी से गिरावट, दिल्ली सरकार ने जारी की हेल्थ एडवाइजरी - Khabar NonStop
नई दिल्ली। दिल्ली में वायु की गुणवत्ता लगातार चौथे दिन ‘अत्यंत ख़राब’ रही। मौसम विभाग के मुताबिक वायु की गुणवत्ता लगातार घट रही है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने लोगों को जितना संभव हो उतना घर में रहने की सलाह दी हैं। दिल्ले सरकार ने कहा है कि हवा की गति में कमी और उच्च नमी की वजह से धुंध शुरू होने लगी है।
मुझे गाली देने से स्मॉग कम होगा तो सुबह शाम मुझे गाली दो: केजरीवाल
प्रदूषण से बढ़ रहा खतरा
केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयूआई) 362 दर्ज किया। एएयूआई सूचकांक प्रदूषित कणों के स्तर और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे गैसों के खतरे के स्तर के आधार पर मापा जाता है। 301-400 के बीच एक एयूआई को ‘अत्यंत खतरनाक’ के रूप में वर्गीकृत किया जाता है, यह स्तर दीर्घकालिक जोखिम पर सांस लेने की बीमारी को ट्रिगर कर सकता है। पीएम2.5 और पीएम 10 की 24 घंटे की औसत एकाग्रता (रोलिंग) क्रमशः 291 और 171 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (और / एम 3) थी।
दिल्ली में गिरी 60 साल पुरानी इमारत, मौके पर NDRF की टीम
दिल्ली सरकार ने जारी की एडवाइजरी
दिन के दौरान, इन ultrafine particulates के स्तर भी अधिक थे। सीपीसीबी के वायु प्रयोगशाला प्रमुख दीपंकर साहा ने कहा कि उत्तर-पश्चिम में हवा की दिशा में उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी के बढ़ने से प्रदूषित कण हवा में बढ़ रहे हैं। साहा ने कहा कि उत्तर से हवा की दिशा शीघ्र ही स्थिर हो जाएगी और सतह की हवाओं को गति मिलेगी, जिससे प्रदूषण और अधिक बढ़ेगा। प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने एक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है।
सुप्रीमकोर्ट ने एनटीपीसी-हिंडाल्को की याचिका को किया ख़ारिज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2k7uUdH
Comments
Post a Comment