जाकिर नाईक के प्रत्यर्पण के लिए मलेशिया तैयार - Khabar NonStop
नई दिल्ली। इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाईक जो टेरर फंडिंग और आतंकियों से संपर्क रखने के चलते विवाद में आये थे, उनको लेकर मलेशिया की सरकार ने एक बड़ा बयान दिया है। मलेशिया सरकार ने कहा है कि भारत के मांग करने पर जाकिर नाईक को भारत को सौंप दिया जाएगा। इसके लिए ट्रीटी के तहत भारत की ओर से आवेदन मिलना आवश्यक है। गौरतलब हो कि विवादों में आते ही जाकिर नाईक देश छोड़कर मलेशिया चला गया था।
कुलभूषण जाधव मामले में पाक सरकार ने लिया ये अहम फैसला
मलेशिया सरकार ने माना जाकिर वहीं पर
भारत से भागकर जाकिर मलेशिया में छिपा हुआ है। इस बात की पुष्टि भी मलेशिया सरकार ने की है। हाल ही में उसे मलेशिया की एक मस्जिद में देखा भी गया था। मलेशिया के उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अहमद ज़ाहिद हमीदी ने कहा कि, भारत से प्रत्यर्पण का आवेदन मिलने पर ज़ाकिर नाइक को सौंप दिया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि, बीते सप्ताह विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि, “भारत ज़ाकिर नार्इक के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक आवेदन की तैयारी कर रहा है। कुछ दिनों के अंदर यह काम पूरा हो जाएगा।”
प्योंगयांग में पर्यटक ने ली दुनिया की सबसे खतरनाक सेल्फी!
भड़काऊ भाषणों से फैलता था नफरत
जाकिर नाईक को पुलिस की तरफ से पूछताछ के लिए तीन बार समन भेजा गया था, लेकिन जाकिर पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। नाईक पर इस्लामिक रिसर्च फाऊंडेशन के माध्यम से भडकाऊ भाषणों के माध्यम से विद्वेष फैलाना, आतंकियों की आर्थिक सहायता करना, साथ ही मनी लाँडरिंग (पैसों का अवैध लेन-देन) करना आदि आरोप लगाए गए हैं। गतवर्ष ढाका में आतंकवादी आक्रमण करानेवाले आतंकियों ने जाकिर नाईक के भाषण के कारण प्रेरित होने का दावा किया था।
तुलसी गबार्ड बनीं विश्व हिंदू कांग्रेस की अध्यक्ष, शिकागो में होगा आयोजन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hkWyPH
Comments
Post a Comment