sss

; //]]>

पॉलिथीन इस्तेमाल के विरोध में स्कूली बच्चियों ने बनाई मानव शृंखला - Khabar NonStop

Mathura

मथुरा वृंदावन धर्मनगरी में पॉलीथिन के विरोध में आज स्कूल के बच्चों ने बहुत बड़ी मानव श्रृंखला बनाकर उसका विरोध किया और लोगों को जागरुक करने के लिए यह संदेश दिया कि सभी मिलकर इस पॉलीथिन को बंद करें जिससे पर्यावरण में सुधार हो।

आज वृंदावन में परिक्रमा मार्ग के बीच में बच्चियों ने एक मानव श्रंखला बनाई जिसमें 10,000 के आसपास बच्चों ने भाग लिया और 25 स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे क्योंकि पॉलिथीन का विरोध हमेशा से होता रहा है। बच्चों ने पॉलिथीन से होने वाले नुकसान को लोगों को बताया कि एनजीटी के आदेश के अनुसार इस पर पूर्ण प्रतिबंध है उसके बाद भी वृंदावन धर्मनगरी में भी पॉलीथिन उपयोग में ली जा रही है। जबकि व्यापारियों को भी जागरुक करने के लिए बताया गया है कि इसका उपयोग ना करें क्योंकि इससे बहुत सारी बीमारियां पैदा होती है गंदगी के साथ साथ गाय भी खा जाती हैं जो कि पेट में जाकर जम जाती है जिससे पशुधन पर भी फर्क पड़ रहा है। जबकि मथुरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लपा बंगारी ने बताया, इस तरह से पहले भी बच्चों ने एक मानव श्रृंखला बनाई थी और पॉलिथीन का विरोध प्रदर्शन किया था। आज लगभग 20 ,25 स्कूल के बच्चों ने एक मानव श्रंखला बनाकर लोगों को संदेश दिया है कि अपने-अपने घरों के आगे गंदगी ना फैलाएं, ना ही पॉलीथिन का प्रयोग करें जब पब्लिक जागरूक होगी तभी यह रुक सकता है। प्रशासन कितनी भी कोशिश करले नहीं रुक सकता इसलिए लोगों को जागरुक करने के लिए आज इन बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाई है और इससे लोगों पर इसका असर अवश्य पड़ेगा और पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगेगा जिससे पर्यावरण दूषित न हो स्वछता बनी रहेगी तो मनुष्य भी स्वस्थ रहेंगे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yON36B

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop