sss

; //]]>

गर्दन को बनाएं खूबसूरत और आकर्षक - Khabar NonStop

neckलड़कियों की खूबसूरती का बहुत बड़ा हिस्सा होता है, लम्बी, चमकती, सुराहीदार गर्दन सुन्दरता का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है। लकीरे सबसे पहले गर्दन पर ही झलकती हैं। आज हम आपको बताएंगे की आप अपने शरीर के इस खूबसूरत हिस्से को हमेशा कैसे चमकदार और आकर्षक बनाएं रख सकते हैं। गर्दन के लिए बेहद सरल और असरदार ये पैक भी बना सकते हैं। इसे हफ्ते में दो बार जरूर प्रयोग करें।

सामग्री

1 बड़ा चम्मच मैदा, 1 छोटा चम्मच मिल्क पाउडर, 1 छोटा चम्मच खीरे का रस, 1/2 छोटा चम्मच शहद, आधा छोटा चम्मच नींबू का रस, चुटकी भर हल्दी।

बालों को दें नेचुलर कर्ल लुक

विधि

सभी तत्व आपस में मिलाकर पेस्ट बनाएं और गर्दन पर आगे-पीछे अच्छी तरह लगा लें। सूख जाने पर धोकर सुखा ले और मॉइश्चराइजर लगा लें। इस तरह मृत त्वचा साफ होकर कोमल बन जाएगी।

-जब आपके गर्दन की त्वचा की मेटाबोलिक प्रक्रिया और रक्त-संचालन धीमी गति से होती है, इसलिए वहां की त्वचा जल्दी रूखी, खुरदरी व बदरंग हो जाती है।

-चेहरे की तरह गर्दन भी धूल एवं सूर्य की अल्ट्रावायलेट किरणों के संपर्क में आती है। अगर आप गर्दन के प्रति सजगता नहीं बरतती है तो चेहरे व गर्दन के रंग में अंतर आ जाता है, जो बेहद भद्दा दिखता है।

-झुर्रियों से बचने के लिए नियमित रूप से गर्दन की मालिश कोल्डक्रीम में थोड़ा-सा गुलाबजल मिलाकर या ऑलिव ऑयल से करें।

ये उपाय तुरंत हटाएंगे आखों के नीचे हुए काले घेरे को

– मालिश हमेशा नीचे से ऊपर व अंदर से बाहर की ओर करे तथा ध्यान रखे कि त्वचा खिंचे नहीं|

-गर्दन की रेखाओं से बढ़ती उम्र का पता चलता है। गर्दन सीधी न रहने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है और गर्दन में खिंचाव आने से झुर्रिया व लकीरें पड़ने लगती है।

-अधिकतर महिलाओं की समस्या होती है कि उनकी गर्दन का रंग चेहरे की अपेक्षा सांवला होता है।इसी कारण से चेहरे के साथ गर्दन का भी फेशियल करे और धूप में निकलते समय सनस्क्रीन क्रीम कर प्रयोग करे।

-नियमित रूप से सुबह-शाम कच्चे दूध या क्लीजिंग क्रीम से गर्दन की त्वचा की सफाई करें।

 

 

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jAHhyn

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop