sss

; //]]>

अकेले कांस्टेबल ने मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा - Khabar NonStop

constableदिल्ली: दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में बुधवार दोपहर अकेले गश्त कर रहे कांस्टेबल ने मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को दबोच लिया। बता दें की बदमाश अपने एक साथी के साथ वारदात की मंशा लिए बाइक से घूम रहा था।

गुजरात: सोमनाथ मंद‍िर गए राहुल तो मोदी ने कसा तंज

जानें पूरा मामला

दरअसल 24 नवंबर को फर्श बाजार इलाके में हुई लूटपाट के बाद मिले फुटेज से हुलिया व बाइक मिलने के कारण कांस्टेबल विवेक कुमार ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे भागने लगे और पीछा करने पर एक बदमाश ने गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई ने कांस्टेबल ने तीन राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें दो गोली बाइक चलाने वाले बदमाश को पैरों में लगीं और एक गोली उसके हाथ को छूती हुई निकल गई। दूसरा साथी फरार हो गया।

आरोपी की पहचान

वहीं पकड़े गए आरोपी की पहचान मोनू (24) निवासी फारुख नगर, लोनी, गाजियाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने एक तमंचा और बाइक को भी जब्त कर लिया है। साथ ही हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बाधा व ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी पर हमला करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

तिहाड़ जेल में कश्मीरी कैदियों की सुरक्षा की मांग :फारूक अब्दुल्ला

नूपुर प्रसाद ने बताया

वहीं पुलिस नूपुर प्रसाद का कहना है कि फर्श बाजार थाने में तैनात कांस्टेबल विवेक कुमार बुधवार को नेहरू गली में स्कूटी से गश्त पर थे। दोपहर लगभग एक बजे उन्होंने बाइक पर सवार इन बदमाशों को रुकने का इशारा किया तो वे भागने लगे। यह देखकर दूसरे बदमाश ने बाइक रोकी और विवेक जैसे ही स्कूटी छोड़कर आगे बढ़े, एक बदमाश ने गोली चला दी।

पगड़ी लगाकर छिपाया चेहरा

अस्पताल में मोनू से पूछताछ की गई तो दूसरे आरोपी की निशानदेही हो गई है। पुलिस ने उसका नाम उजागर नहीं किया है। मोनू ने पुलिस को बताया कि दूसरे बदमाश से उसकी मुलाकात कुछ माह पूर्व उत्तर प्रदेश की जेल में हुई थी। एक माह पूर्व दोनों जेल से बाहर आए थे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2inYeMl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop