श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर यातायात बाधित - Khabar NonStop
श्रीनगर। बुधवार को बर्फबारी की वजह से सड़कों पर बर्फ जमा हो गयी है और यातायात इससे प्रभावित हो रहा है। गुरुवार को लद्दाख क्षेत्र को कश्मीर और ऐतिहासिक मुगल रोड से जोड़ने वाले 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल हुए हिमपात से फिसलन के कारण यातायात आज भी बाधित है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि, 300 किलोमीटर लंबा श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग फिलहाल यातायात के लिए खोल दिया गया है। उन्होंने बताया कि, दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू क्षेत्र के राजौरी और पुंछ को जोड़ने वाली 86 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक मुगल रोड पर कल खासकर पीर-की-गली पर हुए हिमपात के कारण आज भी यातायात की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी और यातायात पुलिस सड़क की स्थिति का समीक्षा कर रहे हैं। यातायात पुलिस की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद वाहनों को आने जाने की अनुमति दी जाएगी।
यातायात व्यवस्था के मामले पर पुलिस सख्त, जारी किया नोटिस
वरिष्ठ नागरिक और यातायात पुलिस अधिकारी सड़क की स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि, एक तरफ़ा ही वाहनों की आवाजाही के लिए अभी अनुमति दी गयी है ताकि कोई बड़ा हादसा न हो और हरी झंडी मिलने के बाद ही दूसरी तरफ से यातायात की आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। वरिष्ट अधिकारी ने कहा कि, ‘ हम लद्दाख से कश्मीर की ओर एक तरफ के लिए सुबह और यहां से लेह के लिए दोपहर बाद रोजाना यातायात की अनुमति दे रहे हैं ताकि जोजिला के पास जाम या किसी दुर्घटना से बचा जा सके। लेकिन कड़ाके की ठंड और फिसलन के कारण राजमार्ग पर आज यातायात की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि, श्रीनगर-लेह और मुगल रोड पर मौसम में सुधार और सड़क की स्थिति को देखते हुए यातायात की अनुमति दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने कहा, सम्बंधित क्षेत्रों के लोगों से यातायात पुलिस नियंत्रण ने अनिरोध किया है कि अपने क्षेत्र में यातायात शुरू करने से पहले पुलिस को सूचित जरूर करें।
यातायात अधिकारी ने आगे कहा कि, राजमार्ग पर यातायात को दुरुस्त करने की पूरी कोशिश की जा रही है ताकि ये राजमार्ग जल्द ही यातयात के लिए सुगम हो जाये जो कि कश्मीर को देश के बाकि हिस्सों से जोड़ता है लेकिन बारिश की वजह से दिक्कतें आ रही हैं। हालांकि, भारी वाहनों को एक तरफ से जाने की अनुमति दी गयी है और हलके वाहनों को दोनों से तरफ से आने जाने की अनुमति दी गयी है। बताया जा रहा है कि, आज भारी वाहन जम्मू से श्रीनगर तक ही आने जाने की अनुमति दी गयी है लेकिन यहाँ से भारी वाहनों को आगे जाने की अनुमति नहीं है।
यातायात जागरूकता के लिए आयोजित की गयी गोष्ठी, अधिकारी हुए शामिल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AKDXUL
Comments
Post a Comment