ब्लैक कॉफी पीने से दिल की बीमारी का खतरा होता है कम - Khabar NonStop
कुछ लोगों को कॉफी काफी पसंद होती और उनके दिन की शुरुवात कॉफी से ही होती है। लेकिन अगर आप ब्लैक कॉफी का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत के लिए ज्यादा लाभदायाक भी है। ब्लैक कॉफी में कैलरी की मात्रा बहुत कम होती है और कैल्शियम और पोटाशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपके सेहत के साथ आपके दिल के लिए भी फायदेमंद है। तो आइए हम कॉफी के फायदों के बारे में बताते हैं…
रहना है रोगों से दूर तो पिएं गर्म पानी
- कॉफी में कैफीन पाया जाता है जो शरीर की थकान और आलस को दूर करने में एंटीऑक्सीडेंट (antioxidant) की तरह काम करता है और पाचन शक्ति को सुचारू रखता है।
- कॉफी मोटापा कम करने में भी मदद करती है। इसमें मोजूद कैफीन शरीर में उपस्थित वसा को कम करती है और चर्बी को बढ़ने नहीं देती है।
- कुछ शोध के मुताबिक जो लोग दिन में 3 बार कॉफी का सेवन करते हैं उन्हें दिल की बीमारी होने का ख़तरा 21 फीसदी तक कम हो जाता है।
- कॉफी में मौजूद कैफीन आपके मूड को अच्छा करती है, ऊर्जा देती है और कुछ समय के लिए आप खुद में स्फूर्ति महसूस करते हैं।
- एक शोध के मुताबिक अगर आप दिन में 4 बार कॉफी का सेवन करते हैं तो आप में टाइप 2 डायबिटीज होने का ख़तरा कम हो जाता है। रोजाना 3 से 4 कप कॉफी पीने से डायबिटीज का ख़तरा 50 फीसदी तक कम किया जा सकता है।
- कॉफी त्वचा के कैंसर को दूर करने लिए बहुत ही फायदेमंद होता। जो महिलाएं दिन में 3 कप कॉफी पीती है, उनमें त्वचा के कैंसर का ख़तरा कम होता है।
हरा प्याज खाने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप…
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hiddqF
Comments
Post a Comment