बुलंदशहर: एम्बुलेंस ड्राइवरों ने की हड़ताल - Khabar NonStop
बुलंदशहर। बुलंदशहर जनपद भर के 108 और 102 एम्बुलेंसों के 72 चालक आज अपनी माँगों को लेकर हड़ताल पर है। जिसके चलते आपात स्थिति मे मरीज़ों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल इन चालकों को पिछले 3 माह से वेतन नही मिल रहा है और जब यह वेतन की माँग करते है तो इनको धमकाया जाता है ज़्यादा बकवास की तो नौकरी से निकाल दिया जायेगा।
सिंथन टॉप पर सूमो दुर्घटना में 7 घायल, 4 का कोई सुराग नहीं
चालकों का कहना
इन चालकों का यह भी कहना है के जो एम्बुलेंस है वो बदहाल स्थिति मे है जो कही भी खड़ी हो जाती है ओर इस के कारण मरीज़ को ओर इनको खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और जब वो इस बात की शिकायत करते है तो उनका उत्पीड़न किया जाता है जिसको लेकर वो आज हड़ताल पर बैठ गए है। इन एम्बुलेंसों मे ऑक्सीज़न के सिलेंडर तो लगे है मगर टूटे फूटे है मतलब बेकार है मरीज़ को आपात स्थिति मे ऑक्सीज़न नही दी जा सकती सारे खिड़की तरवाज़े भी टूट फूटे है हूटर तक इनके टूट हुए है यहाँ तक की जो डीजल केप है। वो भी टूटा हुआ है और उसमें कपड़ा लगा कर गाड़ी को चलाया जा रहा है जिसके चलते कभी भी गाड़ी आग के गोले मे तब्दील हो सकती है।
यातायात जागरूकता के लिए आयोजित की गयी गोष्ठी, अधिकारी हुए शामिल
गोरखपुर की है हालत
यह हालत तब है जब के अभी कुछ माह पहले ही गोरखपुर मेडिकल जैसा बड़ा हादसा हो कर निपटा है वही इन एम्बुलेंसों का रख-रखाव करने वाली कंपनी के रिजनल मैनेजर की माने तो वो जल्द ही इन एम्बुलेंसों को सही कराने का दावा कर रहे है मगर जब उनसे पूछा गया के मीडिया के सामने आने पर ही क्यों आप इनको सही कराने की बात कर रहे है पहले क्यों इन एम्बुलेंसों को सही नही किया गया जब के इन एम्बुलेंसों मे जब मरीज़ सफर करता है तो वो ज़िंदगी ओर मौत के बीच झूल रहा होता है और ऐसे मे आप की लापरवाही से अगर उसकी जान चली जाती है तो इस का जिम्मेदार कौन होगा तो इस का उनके पास कोई जवाब नही था।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zBIbPb
Comments
Post a Comment