जाटों और भाजपा सांसद की रैलियों के मद्देनजर हरियाणा में अलर्ट, सोनीपत में इंटरनेट सेवा बंद - Khabar NonStop
आज राज्य भर में हरियाणा में एक जाट इकाई तथा एक भाजपा सांसद की प्रस्तावित रैलियों के मद्देनजर अलर्ट रखा गया है। राज्य सरकार ने इसके मद्देनजर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की है। हरियाणा पुलिस ने कहा कि राज्य के लगभग 13 जिलों में ‘पर्याप्त’ संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। जिससे कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखा जा सके। कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी जो जाट आरक्षण का विरोध करते रहे, जहां जींद में ‘समानता महासम्मेलन’ करेंगे, वहीं यशपाल मलिक जो कि अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रमुख हैं वे रोहतक जिले के जसिया गांव में रैली करेंगे।
कुत्तों के लिए खुला 5 स्टार होटल, भारत में पहला होटल
पुलिस महानिदेशक ने कहा
हरियाणा के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुहम्मद अकील ने ये कहा है कि, ‘स्थिति शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है’। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की संख्या का ब्योरा नहीं दिया। और कहा है कि, ’12 से 13 जिलों में हमने पर्याप्त बल तैनात किए हैं’। शनिवार को अधिकारी ने कहा है कि केंद्र से राज्य ने रोहतक और जींद जिलों में हो रहीं दो रैलियों के मद्देनजर अर्द्धसैनिक बलों की 25 कंपनियां भी मांगी हैं। साथ ही उन्होंने से भी कहा है कि हालांकि अभी अर्द्धसैनिक बलों का पहुंचना बाकी है।
कंडेला गांव में शनिवार को भी जारी रहा जाम
आपको बता दें जींद से मिले समाचार के मुताबिक, 26 नवंबर की कुरूक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी की जींद में प्रस्तावित रैली को लेकर कंडेला गांव में जाम लगाया गया था जो कि शनिवार को भी जारी रहा। हालांकि देर शाम को गांव के लोगों की मदद से पुलिस ने जाम को खुलवा दिया। हिसार के पुलिस महानिरीक्षक अमिताभ ढिल्लो ने पत्रकारों से कहा कि जींद में 26 तारीख को भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की होने वाली रैली को लेकर कानून व्यवस्था के प्रति प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। तथा कानून को किसी भी व्यक्ति को हाथ में नहीं लेने दिया जाए। जो भी कानून व्यवस्था को हाथ में लेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
पति की हत्या कर शव को 8 टुकड़ों में काटने वाली पत्नी को 30 साल की कैद
वीरेन्द्र स्वामी ने कहा
इतना ही नहीं लोकतंत्र सुरक्षा मंच के प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र स्वामी ने ये कहा कि किसी भी वर्ग या व्यक्ति के खिलाफ नहीं है लोकतंत्र सुरक्षा मंच की जींद रैली। बल्कि ये रैली ज्योतिराव फुले को श्रद्वांजलि देने के लिए होगी। जो लोग रैली को लेकर भ्रांतियां फैला रहे हैं वे लोग समाज हितैषी नहीं है। शनिवार को सोनीपत में रोहतक के जसिया में यशपाल मलिक की रैली एवं जींद में होने वाली सांसद राजकुमार की रैली को लेकर बंद कमरे में रोहतक रेंज़ के पुलिस महानिरीक्षक नवदीप विर्क एवं कमिश्नर चंद्रप्रकाश ने अधिकारियों की बैठक ली।
इंटरनेट सेवा पर रोक
सोनीपत जिले मे सुरक्षा के चलते इंटरनेट सेवा पर रोक लगाई गई है। और पूरे जिले में सुरक्षा के चलते धारा 144 लागू की गई है। दो हजार पुलिस के जवानों की अतिरिक्त तैनाती जिले में गई है। आठ से ज्यादा नाके रोहतक एवं जींद आने जाने वाले रास्तों पर लगाए गए हैं।
पीएम करेंगे ‘मन की बात’, गुजरात में ‘चाय के साथ’ सुनेंगे बीजेपी नेता
गोहाना की एसडीएम सुभीता ढाका एवं डीएसपी राजीव देशवाल ने इससे पहले क्षेत्र के पंच-सरपंचों व जनप्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य व्यक्तियों की बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की थी। तथा इसके लिए सहयोग भी मांगा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zoxVc8
Comments
Post a Comment