sss

; //]]>

ऐसे कर सकते हैं डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) के खतरे को कम - Khabar NonStop

dementia

बढ़ती उम्र के साथ डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) का खतरा भी बढ़ने लगता है ऐसे में अगर आप पहले ही सावधान हो जायें तो और उम्र के साथ इस खतरे को कम करना चाहते हैं तो अभी से जुट जाइये। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या करना चाहिए जिससे इस बीमारी का खतरा कम हो जाये। अल्जाइमर डिजीज एसोसिएशन के अनुसार, डिमेंशिया एक ऐसी बीमारी है जो आपके मस्तिष्क कोशिकाओं को त्वरित दर से मरने का कारण बनती है। जिससे धीरे धीरे मानसिक स्वास्थ बिगड़ता है और धीरे धीरे भूलने की बीमारी बढती जाती है जिससे व्यक्तित्व में भी परिवर्तन आ जाता है। अब उम्र बढ़ने के साथ डिमेंशिया का खतरा कम करने के लिए सेनेसेन्स लाइफ साइंसेज से इन युक्तियों को अपनाएं –

बार-बार पड़ते हैं बीमार तो अपने आहार में शामिल करें ये चीजें

  • अगर आप दाहिने हाथ से ही सरे कार्य करते है तो ऐसे में अपने दांतों को ब्रश करने के लिए अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल करें। हाँ आपको थोडा अजीब लगेगा लेकिन ऐसा करके आप अपने दिमाग में नए रास्ते बनाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।
  • शारीरिक रूप से सक्रिय रहना आपके मस्तिष्क के लिए बहुत अच्छा होता है और देखा भी गया है कि इससे संज्ञानात्मक गिरावट धीमी हो जाती है। सामाजिककरण के साथ साथ आप व्यायाम करते हैं तो इससे आपके मस्तिष्क के लिए लाभकारी होता है।
  • जामा मनश्चिकित्सा (JAMA Psychiatry) में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 25 साल की अवधि में 3,000 से अधिक वयस्कों का अनुसरण किया और पाया कि जो लोग एक दिन में तीन घंटे से ज्यादा टीवी देख रहे थे, उनका विभिन्न संज्ञानात्मक प्रदर्शन परीक्षणों में सबसे खराब प्रदर्शन रहा। लेकिन अगर आप अगर आप बाहर घूमते हैं, किताबें पढ़ते हैं टीवी कम देखते हैं तो इसका फायदा सीधे आपके मस्तिष्क को होता है।
  • अक्सर हर सुबह आप अपने दिन की शुरुवात एक ही तरह से करते हैं तो उसमे बदलाव कीजिये थोडा बदलाव करते हैं आप तो इसका असर भी आपके मस्तिष्क पर सकारत्मक पड़ता है।
  • तनाव भी डिमेंशिया के खतरे को बढ़ाता है। 38 साल की उम्र वालों पर किये गए इस अध्ययन के परिणाम में पाया गया कि मध्यम आयु वर्ग की महिलाएं, जो लंबे समय तक तनाव में थीं, अल्जाइमर्स की बढ़ोत्तरी का खतरा था। हालांकि तनाव को आप ध्यान, व्यायाम, संगीत या दोस्तों के साथ आपकी समस्याओं को साझा कर कम कर सकते हैं।

एरोबिक व्यायाम लाता है याददाश्त और न्यूरोनल हेल्थ में सुधार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j9CoIT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop