हॉन्ग कॉन्ग ओपन:दुसरे दौर में पहुंची साइना, कश्यप और सौरभ हारे - Khabar NonStop
भारतीय बैडमिंटन स्टार महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल हांगकांग सुपर सीरिज बैडमिंटन के दुसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। विश्व की 11वीं वरीयता प्राप्त साइना नेहवाल ने 44वीं विश्व वरीयता प्राप्त डेनमार्क की बैडमिटन खिलाड़ी मेटे पॉल्सन को 46 मिनट तक चले मुकाबले में 21-19, 23-21 से हराकरअच्छी शुरुवात कर पहली बाधा पार कर ली है और दुसरे दौर में उनका मुकाबला नौवीं विश्व वरीयता प्राप्त चीनी खिलाड़ी चेन युफेई से होगा।
वहीं, दूसरे सीजन पीवी सिंधु दूसरे दौर में 21 वें स्थान पर पहुंच गई हैं। सिंधु ने हांगकांग की लेउंग यूटे यी पर बुधवार को 21-18, 21-10 से जीत दर्ज की। जबकि पुरुष युगल वर्ग में कश्यप और सौरभ को हार का सामना करना पड़ा है। सौरभ इंडोनेशिया के टोमी सुगियार्तो से 15-21, 8-21 से हारकर इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
शगुन चौधरी ने अपने नाम किया राष्ट्रीय महिला ट्रैप का खिताब
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2B30Xyx
Comments
Post a Comment