विमान में देरी से महिला ने मंत्री पर उतारा गुस्सा, सुनाई खरी खोटी - Khabar NonStop
मणिपुर-केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस को मणिपुर की राजधानी इंफाल में एक महिला यात्री के गुस्से का सामना करना पड़ा। दरअसल, जब वीआईपी मूवमेंट की वजह से महिला की फ्लाइट में देरी हो रही थी इस बात को लेकर मंत्री पर चीख पड़ी। महिला पेशे से डॉक्टर है और उसे अपने किसी करीबी के अंतिम संस्कार में शामिल होना था लेकिन फ्लाइट में देरी वो परेशान हो गयी और मंत्री पर चीख पड़ी। इस पूरी घटना को किसी ने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया।
मणिपुर में इंफाल एयरपोर्ट पर एक केंद्रीय मंत्री को महिला के विरोध का सामना करना पड़ा। यही नहीं महिला इतनी नाराज थी कि सरेआम मंत्री जी को खरी-खोटी सुना डाली। दरअसल, केंद्रीय राज्य मंत्री केजे अल्फोंस इंफाल एयरपोर्ट पहुंचे थे, जैसे ही वो एयरपोर्ट से बाहर निकले वहां एक महिला उनके सामने आकर चिल्लाने लगी, वो अपनी फ्लाइट लेट होने के चलते नाराज थी। बताया जा रहा है एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री के वीआईपी अराइवल के चलते वहां की दूसरी फ्लाइट लेट हो गईं। महिला को अपने किसी करीबी के अंतिम संस्कार के लिए जाना था लेकिन फ्लाइट लेट होने की वजह से वो नाराज हो गयी और मंत्री पर गुस्से में चींख पड़ी। वीडियो में आप देखेंगे, महिला कह रही है कि उसे पटना जाना है, जहां किसी का इंतकाल हो गया है। महिला शिकायत कर रही है कि वो अपने घरवालों को आने की बात कह चुकी हैं, लेकिन उनकी फ्लाइट ही लेट हो गई है। फ्लाइट लेट होने से खफा महिला इस दौरान केंद्रीय मंत्री को जिम्मेदार ठहराया और वो खूब चिल्लाने लगी। जिसके बाद केंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद अधिकारी और सुरक्षाकर्मी महिला को समझाने लगे। इस दौरान जब केंद्रीय मंत्री अल्फोंस के साथ एक अधिकारी ने महिला को समझाना चाहा तो महिला ने उन्हें भी फटकार लगा दी।
WATCH:Angry passenger shouts at Union Minister KJ Alphons at Imphal Airport after flights were delayed due to VVIP arrival schedule #Manipur http://pic.twitter.com/0EWHjIA30n
— ANI (@ANI) November 22, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zgtIXO
Comments
Post a Comment