देश में बने ग्लाइड बम का हुआ सफल परीक्षण - Khabar NonStop
चांदीपुर। पूर्णरूप से देश में विकसित और कम वजन वाले ‘ग्लाइड’ बम का ओडिशा के चांदीपुर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है। इस बम को स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन ( एसएएडब्ल्यू ) नाम दिया गया है। स्मार्ट एंटी एयरफील्ड वेपन ( एसएएडब्ल्यू) को परीक्षण के दौरान भारतीय वायु सेना के विमान से गिराया गया।
डॉक्टर महिला को इलाज के लिए खाट पर ही 8km पैदल लेकर गए हॉस्पिटल
निर्देशित बम विमान के जरिए छोड़ा गया
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि, ‘‘यह निर्देशित बम विमान के जरिए छोड़ा गया है। यह बम को सटीक नेविगेशन प्रणाली से निर्देशित किया जा रहा था। सटीकता के साथ बम 70 किलोमीटर के रेंज से आगे पहुंच गया।’’
बयान में ये भी कहा गया है कि इस दौरान कुल मिला कर अलग अलग स्थितियों में तीन परीक्षण हुए और वे परीक्षण सफल हुए। निर्देशित बम को आरसीआई, डीआरडीओ ने इसके अन्य प्रयोगशालाओं व भारतीय वायु सेना के सहयोग से विकसित किया गया है।
निर्मला सीतारमण ने दी बधाई
भारत की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों और वायुसेना को इस सफल परीक्षण के लिए बधाई दी है। इसके साथ ही रक्षा विभाग के अनुसंधान एवं डीआरडीओ के चेयरमैन एस क्रिस्टोफर और विकास विभाग के सचिव ने बम बनाने वाले दल को बधाई दी है और कहा है कि एसएएडब्ल्यू को जल्दी ही सशस्त्र सेना में शामिल किया जाएगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hEkTAr
Comments
Post a Comment