फिल्म ‘पद्मावती’ की बढ़ी मुश्किलें.. - Khabar NonStop
दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावती’ की मुश्किलें थमने की जगह बढती जा रही हैं। फिल्म के विरोध में एक और संगठन खड़ा हो गया है। ये संगठन फिल्म के विरोध को लेकर संजय लीला भंसाली से तो मिले ही साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यममंत्री देंवेंद्र फडणवीस से भी मुलकात की। संजय लीला भंसाली के प्रोडक्शन हाउस की सीईओ शोभा संत और उनके सहयोगी सहायक निर्देशक चेतन के साथ मुलाकात करने के बाद ज्ञापन सौंपते हुए मांग की थी कि, फिल्म पद्मावती में किसी तरह के आपत्तिजनक दृश्य नहीं दिखाए जाएं जिससे राजपूत समाज को ठेस पहुंचती हो। इसके बाद एक प्रतिनिधमंडल ने सेंसर बोर्ड के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव को भी इसी से संबंधित एक और ज्ञापन सौंपा है।
दीपिका पादुकोण: पद्मावती का किरदार ज्यादा कठिन और चुनौतीपूर्ण
दरअसल, राजपूत समाज के सामाजिक संगठन अखंड राजपूताना सेवासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधमंडल ने सेंसर बोर्ड के सीईओ अनुराग श्रीवास्तव से मुलाकात की और फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर उन्होंने विरोध पत्र सौंपा है। अनुराग श्रीवास्तव ने प्रतिनिधमंडल को यह विश्वास दिलाया है कि, ‘पद्मावती’ को लेकर राजपूत समाज की नाराजगी को ध्यान में रखा जाएगा कि फिल्म के माध्यम से राजपूत समाज की गरिमा को किसी तरह से ठेस नहीं पहुंचे।
बता दें कि, फिल्म पद्मावती एक दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली है लेकिन राजपूत संगठन का इस तरह से फिल्म को लेकर लगातार विरोध करना फिल्मन की रिलीज़ डेट पर असर डाल सकती है।
पद्मावती के विरोध में चित्तौड़गढ़ में बंद रहे निजी स्कूल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2isz8I3
Comments
Post a Comment