sss

; //]]>

हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओ ने फ़िल्म पद्मावती के बिरोध में सौपा ज्ञापन - Khabar NonStop

Padmavati

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में हिन्दू जागरण मंच कार्यकर्ताओ ने फ़िल्म पद्मावती रिलीज होने के बिरोध में जिलाधिकारी शीतल वर्मा को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा। ज्ञापन में सेंसर बोर्ड द्वारा फ़िल्म को रिलीज न कराने की मांग की गयी है। हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र देवल के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुँचे जहाँ सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश मिश्रा को ज्ञापन सौपा।

पीलीभीत। प्रियंका कौशिक ने निकाला चुनाव प्रचार का नया फंडा

कल्पना पर बनाई गयी फिल्म

हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष ने ज्ञापन में कहा कि पद्मावती फ़िल्म कल्पना के आधार पर बनाई गयी है। फ़िल्म में दिल्ली का शासक अलाउद्दीन ख़िलजी को सही दर्शाया गया है। पर फ़िल्म में चित्तौड़ की महारानी पद्मावती को गलत व अप्रिय घटनाए जिनका इतिहास में कोई प्रमाण नहीं है, उनका समावेश किया गया है। जो हिन्दू समाज के प्रतीक है ही नहीं। जब इस फ़िल्म की शूटिंग राजस्थान में हो रही थी, उस दौरान फ़िल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इस सम्बन्ध में कोई ऐतिहासिक जानकारी नहीं जुटाई और महज कल्पना मात्र से ही पूरी फ़िल्म बना डाली। ज्ञापन में फ़िल्म को किसी भी हाल में रिलीज न होने की मांग की गयी। अगर इस फ़िल्म को रिलीज किया गया तो उग्र बिरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

अब आधार लेकर जाना होगा बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों को

ये लोग भी रहे मौजूद

ज्ञापन सौपने वालों में विजय, राजेश, संजीव, बबलू, हरीश, सौरभ, गौरव, कपिल, अंकुर आदि मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नगर निकाय चुनाव को लेकर की चुनावी जनसभा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jKknVj

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop