sss

; //]]>

चोरों ने लाखों के जेवरात व नकदी पर किया हाथ साफ - Khabar NonStop

Pilibhit

पीलीभीत-यूपी के पीलीभीत जिले में चोरों ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को भेद कर लाखों कैश सहित आधा किलो सोने के जेवरात पर हाथ साफ करते हुए पुलिस को चेतावनी दे दी है। इस घटना से पुरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना शहर के बीचो बीच बनी पॉश कॉलोनी की है।

क्या है मामला?

Pilibhit

मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की बल्लभ नगर पॉश कॉलोनी का है। जहाँ बल्लभ नगर कॉलोनी में रह रहे रचित अग्रवाल अपने भांजे की शादी में पुरे परिवार के साथ रविवार शाम रुद्रपुर गए थे। मंगलवार की दोपहर बाद पीलीभीत बल्लभ नगर कॉलोनी स्थित अपने घर आये तो घर के मुख्य द्वार पर लगी लाइट टूटी पड़ी थी। अंदर घुसे तो दरवाजे का ताला टुटा हुआ था। गैरिज की दीवार से सटी सीढ़ी लगी हुई थी। घर के अंदर जाने पर पता लगा चोर घर में रखा ढाई लाख रूपए और आधा किलो सोने के जेवरों पर हाथ साफ कर गए। यह देख पूरा परिवार स्तब्ध रह गया। घटना की सुचना पुलिस को दी गयी। घटना की सुचना पर डायल 100, थाना सुनगढ़ी पुलिस और सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छल मौके पर पहुँचे। पुलिस के घटना स्थल पर पहुचने के बाद पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जाँच में जुट गयी।

बरेली से चोरी हुई 6 मोटरसाईकिल सहित दो शातिर गिरफ्तार

मौके पर पहुँची डॉग स्कार्ड टीम

घटना की सुचना डॉग स्कार्ड टीम को भी दी गयी। मौके पर पहुँची डॉग स्कार्ड टीम ने घटना स्थल का पूरी तरह मुआयना किया और जाँच में जुट गयी।

क्या कहा गृह स्वामी ने

गृहस्वामी रचित अग्रवाल ने बताया की हम रविवार शाम अपने भांजे की शादी में पुरे परिवार के साथ रूदपुर गए हुए थे। घर में ताला लगा हुआ था मंगलवार दोपहर बाद वापस अजैव और इस घटना का पता चला। चोर घर रखा ढाई लाख कैश और करीब आधा किलो सोने के जेवर चुरा कर ले गए। चोरो ने चांदी के जेवरों को हाथ नहीं लगाया।

क्या कहना है सीओ सिटी का

सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि पूरा परिवार दो दिन पहले शादी में गया हुआ था। बीती रात घर में चोरी की घटना हुई है। जल्द चोरों का पता लगाया जायेगा। और इस सम्बन्ध में वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

गुलावठी में पशु चोरों का आतंक, गाय चोरी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zXwQvM

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop