सेंसर बोर्ड भी हुआ पद्मावती के निर्माताओं से नाराज, प्रसून जोशी ने कहा ये… - Khabar NonStop
नई दिल्ली। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। एक तरफ समाज का बहुत बड़ा तबका इस फिल्म का विरोध तो कर ही रहा है वहीं इसको लेकर सेंसर बोर्ड ने भी नाराजगी व्यक्त की है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इस फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। पद्मावती के निर्माताओं पर प्रसून जोशी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
‘रानी पद्मावती का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान’, सरकार को दी चेतावनी
प्राइवेट स्क्रीनिंग पर जताई आपत्ति
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने फिल्म पद्मावती की प्राइवेट स्क्रीनिंग पर आपत्ति जताई है। मीडिया के लिए आयोजित की गयी इस स्क्रीनिंग को लेकर प्रसून जोशी ने निर्माताओं पर नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उन्होनें कहा कि इस फिल्म का सर्टिफिकेशन भी अभी पूरा नहीं हो पाया है ऐसे में इसकी प्राइवेट स्क्रीनिंग नियमों का उलंघन है।
पद्मावती की अभिनेत्री को दी नाक काटने की धमकी..
निर्माता ने नियमों का किया उल्लंघन
प्रसून जोशी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि “फिल्म के निर्माता से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। उनके आवेदन में कहीं नहीं लिखा गया कि फिल्म काल्पनिक है या ऐतिहासिक। आवेदन अधूरा था, इसलिए लौटा दिया गया। फिल्म निर्माता से जरूरी दस्तावेज मांगे गए हैं। कई चैनलों ने भी मूवी की समीक्षा की है। फिल्म निर्माता ने सुविधा के लिए निर्माता ने नियमों का उल्लंघन किया।” गौरतलब हो संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर राजपूत समाज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) के पास सर्टिफिकेशन के लिए भेजा गया था। बोर्ड ने अधूरा आवेदन होने की बात कहकर इसके आवेदन को वापस कर दिया गया।
कितनी भी कोशिश कर लो पद्मावती तो रिलीज होकर रहेगी: सुधीर मिश्रा
प्रमाणन के पुनः भेजा जायेगा
सीबीएफसी के एक सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा, “प्रमाणन के लिए फिल्म को पिछले सप्ताह भेजा गया था। जैसा कि आमतौर पर करते हैं, हमने दस्तावेजों की जांच की। फिल्मकारों को यह बता दिया गया है कि उनका आवेदन अधूरा है। उन्हें इसे दूर करना होगा और फिर इसे ठीक कर वापस भेजना होगा, जिसके बाद हम उसे फिर से देखेंगे।” सूत्र के मुताबिक, “कमियों को ठीक करने के बाद जब वे (फिल्मकार) हमारे पास इसे भेजेंगे तो हम एक बार इसकी जांच करेंगे और फिल्म के लिए प्रमाणन की बारी आने पर इसकी भी जांच जाएगी।”
फेसबुक पर पद्मावती को लेकर चला ‘मैं विरोध करता हूं’ अभियान
‘फिल्म देखने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता’
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म ‘पद्मावती’ के बारे में सूत्र ने बताया, “हमारे पास एक बार फिल्म आ जाए फिर इसे देखने के बाद हम निर्णय लेंगे। कोई अपवाद (‘पद्मावती’ मामले में) नहीं होगा।” वायकॉम 18 मोशन पिक्चर्स के सीओओ अजित एंधेरे कहा कि, “यह सच है। लेकिन सीबीएफसी के साथ फिल्म का कुछ मामूली तकनीकी मुद्दा है। फिल्म देखने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता।”
फिल्म पद्मावती पर भंसाली ने दी सफाई कहा,
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yTrfT9
Comments
Post a Comment