महबूबा मुफ़्ती ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिया ये निर्देश - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने कश्मीर घाटी में बिजली और पानी की आपूर्ति की समीक्षा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होनें बैठक में अधिकारियों को इस बाबत निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बिजली और पानी की अबाध आपूर्ति के आदेश भी दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने ट्रांसफार्मर और पानी के टैंकरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
अनुच्छेद 370 और कश्मीर के लोगों के लेकर महबूबा ने कही ये बात
केंद्र सरकार की तारीफ में कसीदे गढ़े
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र सरकार की तारीफ़ करते हुए ट्विटर पर लिखा, “धारा 370 को लेकर सरकार और देश जम्मू-कश्मीर के लोगों के प्रति वचनबद्ध है और इसलिए उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए।” उन्होनें केंद्र सरकार की प्रशंसा करते हुए ये बात कही। उनका यह बयान अनुच्छेद 35A के साथ एक उग्र बहस का विषय बन सकता है। संविधान की किताबों में न मिलने वाला अनुच्छेद 35A जम्मू-कश्मीर की विधान सभा को यह अधिकार देता है कि वह ‘स्थायी नागरिक’ की परिभाषा तय कर सके और उन्हें चिन्हित कर विभिन्न विशेषाधिकार भी दे सके। यही अनुच्छेद परोक्ष रूप से जम्मू और कश्मीर की विधान सभा को, लाखों लोगों को शरणार्थी मानकर हाशिये पर धकेल देने का अधिकार भी दे देता है।
आत्मसमर्पण के बजाय तिहाड़ जाने को तैयार: यासीन मलिक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hdx0ro
Comments
Post a Comment