शादी के दौरान नगदी व ज्वेलरी से भरा बैग चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद - Khabar NonStop
मथुरा। शादी विवाह का सीजन आते ही होटल एवं मैरिज हाल में चोरो ने अपना करतब दिखाना शुरू कर दिया है। मथुरा में एक ऐसी ही एक चोरी का मामला सी सी टी वी कैमरे मे कैद हो गया। होटल एवं मैरिज हाल में होने वाली शादियों मे किस प्रकार चोर ज्वैलरी एवं रूपयो से भरे बैग पार कर जाते है।
मथुरा जंक्शन पर हुए हादसे में स्टेशन मास्टर निलंबित
चोर ने नकदी व ज्वैलरी के बैग पर हाथ साफ़ किया
इसका एक नमूना मथुरा के वृन्दावन स्थित होटल रॉयल भारती मे देखने को मिला जहां एक नवम्बर को मिर्जापुर निवासी अरूण गर्ग के पुत्र तुशार गर्ग की शादी दिल्ली निवासी बनवारी लाल की पुत्री अनीषा के साथ हो रही थी। बाराती भोजन कर रहे थे इसी दौरान एक चोर ने मौका पाकर वर पक्ष का लाखों रूपयों से भरी नकदी व ज्वैलरी का बैग लेकर फरार हो गया। शादी समारोह मे अचानक बैग चोरी हो जाने से हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन की गयी लेकिन कोई पता नही चल सका।
शादी का झांसा देकर विदेशी युवती से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
होटल कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप
सीसीटीवी फुटेज की जांच की गयी तो दिखा कि एक लड़का बैग को चोरी कर उसे लेकर बहार निकल रहा है। इस मामले मे पीडित परिवार द्वारा इलाका पुलिस से शिकायत किये जाने के बाद पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की। उच्च अधिकारियो के हस्तक्षेप के बाद हरकत मे आयी वृन्दावन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार ने होटल कर्मचारियो पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। पीड़ित के परिवारीजनों का कहना है कि शादी समारोह से बैग चोरी करते हुए युवक सीसीटीवी में कैद है। उसकी शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार किया जाये। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मथुरा में मेयर पद के लिए किन्नर ने किया नामकरण
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hJyBlQ
Comments
Post a Comment