स्ट्रॉबेरी गुलाब जामुन से करें मुंह मीठा - Khabar NonStop
स्ट्रॉबेरी गुलाब जामुन साधारण गुलाब जामुन से एकदम अलग होता है। जबकि इसको बनाने की रेसिपी एकदम सेम है लेकिन चाशनी में आपको स्ट्रॉबेरी का प्रयोग करना होगा।
मिनटों में बनाएं रवा-बेसन चिला
सामग्री
1.5 कप शक्कर, 1.5 कप पानी, 10 बडी स्ट्रॉबेरीज़, कटी हुई 3 से 4 पिसी हरी इलायची, थोड़ा सा केसर, 1 चम्मच गुलाब जल, 2 कप मावा या मिल्क पावडर, 1 कप मैदा, 1/8 चम्मच बेकिंग सोडा, चुटकी भर नमक ,1 कप काढ़ी नारियल क्रीम, वेजिटेबल ऑइल और घी।
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले आप एक बड़े से सॉस पैन में शक्कर, पानी और चॉप की हुई स्ट्रॉबेरी डालें। इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि शक्कर पानी में अच्छी तरह से घुल ना जाए। सीरप को बीच बीच में चलाती रहें। जब सीरप गाढा हो जाए और स्ट्रॉबेरी उसमें घुल जाए तब हरी इलायची पावडर, केसर और रोज वॉटर मिक्स करें। एक अलग से कटोरे में मिल्क पावडर, मैदा, बेकिंग सोडा और चुटकीभर नमक मिक्स करें। उसके बाद इसमें कोकोनट क्रीम को अच्छी तहर से मिक्स करें और मुलायम आटा तैयार करें। अब गैस पर एक पैन चढाइये और उसमें वेजिटेबल ऑइल और घी डाल कर गरम करें। तैयार गुलाब जामुन मिश्रण से छोटे छोटे गुलाब जामुन तैयार करें। अगर गुलाब जामुन का मिश्रण बहुत सूखा लग रहा है तो, उसमें थोड़ा सा दूध या फिर कोकोनट क्रीम मिक्स कर दें। अब गैस को धीमा कर दें और उसमें गुलाब जामुनों को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें। फिर जामुनों को निकाल कर किनारे रख लें। 5 मिनट के बाद जामुनों को एक-एक कर के तैयार चाशनी में डालें। आधे घंटे के बाद आप गुलाब जामुन को बारीक कटे पिस्ते और ताजी स्ट्रॉबेरी से गार्निश करें और परोसे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hlVuem
Comments
Post a Comment