अमिताभ से रणवीर तक की ये कहानी है बेहद दिलचस्प जानें अक्षय कुमार से - Khabar NonStop
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सभी के पसंदीदा हैं। आज भी लोग उन्हें अपना आदर्श मानकर उन्ही के राहो पर चलना चाहते हैं। इसी लोकप्रियता को देखते हुए IFFI ने अमिताभ बच्चन को ‘भारतीय फिल्म पर्सनालिटी ऑफ द ईयर’ के पुरष्कार से नवाजा हैं। इस ख़ास मौके पर खिलाड़ी अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन के बारे में बोलते हुए भावुक हो गए और उन्होंने कहा, “अमिताभ बच्चन फिल्म उद्योग में सभी के पिता समान हैं”।
सनी लियोन-डेनियल वेबर ने कराया बिन कपड़ों के फोटोशूट
अक्षय कुमार ने शेयर की मन की बात
IFFI के मंच पर खड़े होकर लोगों को सम्बोधित करते हुए अक्षय कुमार ने महानायक के लिए कई दिल को छू जाने वाली बाते कह गए। उन्होंने कहा, “मैं आप लोगों को बताना चाहता हूँ कि अमिताभ बच्चन का व्यक्तित्व मेरे जैसे आम आदमी के जीवन में कितना महत्व रखता हैं। जब मैं 14 वर्ष का था तो अपने परिवार के साथ कश्मीर घूमने के लिए गया हुआ था।
फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे अमिताभ
वहां अमित जी के फिल्म की शूटिंग चल रही थी और मैं देख रहा था। तो मेरे पिता जी ने कहा जा के उनका ऑटोग्राफ ले लो मैं गया और अमित जी उस वक़्त अंगूर खा रहे थे। मैंने उन्हें ऑटोग्राफ के लिए आवेदन किया तो जब वे मुझे ऑटोग्राफ देने लगे तो मेरा पूरा ध्यान अंगूर पर था। उसी बीच अंगूर का कुछ गुच्छा गिर गया और मैंने उठा लिया। अमित जी ने वो देख लिया लेकिन उन्होंने कुछ बोला नहीं और जब मैं जाने लगा तो उन्होंने मुझे कई और अंगूर के गुच्छे दिए।
फिल्म ‘पद्मावती’ पर मानुषी छिल्लर ने अपने PC में कहीं ये खास बात
अंगूर किसी चाकलेट से कम नहीं
अक्षय ने आगे कहा, “वह अंगूर खट्टे भले ही थे लेकिन एक बच्चे के लिए वह एक चॉकलेट की तरह था। मैंने उस अंगूर को खाया, पचाया लेकिन आज भी वह दिन याद हैं। क्योंकि मैंने उस वक़्त अमित जी से बहुत कुछ सीखा था। और मुझे वह पल जिंदगी भर याद रहेगा। तब मुझे यह नहीं पता था कि मैं भी फिल्म उद्योग में काम करने वाला हूँ, और मेरे साथ भी कुछ इसी तरह की घटना घटेगी।
अपना तजूरबा किया शेयर
जब मैं फिल्म ‘कीमत’ की शूटिंग कर रहा था उस वक़्त बच्चों को सेट पर नहीं आने दिया जाता था। मैंने देखा एक बच्चा ऑटोग्राफ के लिए रो रहा हैं। मैं उसके पास गया ऑटोग्राफ दिया और वो बच्चा आज कोई नहीं बल्कि रणवीर सिंह हैं। तो इस तरह का प्रभाव सर ने मुझ पर छोड़ा हैं। मैं अभी तक सर से बहुत कुछ सीखना चाहता हूँ।
पेरिस में देखने को मिला अनन्या पांडे का हॉट लुक
जब दोनों हुए भावुक
इसके बाद अक्षय कुमार खिलाड़ी के अंदाज में मंच से उतरकर अमित जी के क़दमों को छू लिए। अमित जी और अक्षय दोनों ही भावुक हो गए। लोगों ने चिल्लाकर उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर अमिताभ बच्चन के साथ, मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर, सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी, सलमान खान, कैटरीना कैफ, करण जोहर, सुशांत सिंह राजपूत भी मौजूद थे।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ndBGzz
Comments
Post a Comment