केरल में फैला आइएसआइएस का धमकी भरा संदेश - Khabar NonStop
तिरुवनंतपुरम। केरल प्रान्त में सोशल मीडिया पर कुछ धमकी भरे सन्देश प्रसारित किये गए हैं। इस घटना से पुलिस भी सकते में आ गयी है। पुलिस ने लोगों से शांति के साथ इन संदेशों से आतंकित ना होने की अपील भी की है। जानकारी के मुताबिक केरल में कुछ जिहादियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से धमकी भरे संदेश प्रसारित किये हैं। इस संदेश को प्रसारित करने वाले खुद को आतंकी संगठन आईएस का बता रहे हैं।
केरल: जबरन मुस्लिम बनाने पर महिला ने दायर की याचिका
पुलिस जारी किया आधिकारिक बयान
प्रदेश की पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर लोगों से शांत रहने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से कहा है कि इस धमकी भरे संदेश से आतंकिटी ना हों। केरल के पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा के मुताबिक, “घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई और उन्होंने लोगों से इससे आतंकित ना होने की सलाह दी है।” इस धमकी भरे संदेश को आगे न प्रसारित करने के लिए पुलिस द्वारा लोगों से अपील की जा रही है।
गर्भवती महिला के पेट पर सीपीएम नेता ने मारी लात, पुलिस को दी धमकी
पुलिस महानिदेशक ने कहा ये
केरल के पुलिस महानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने एक बयान में कहा, “सोशल मीडिया पर धमकीभरे और खतरनाक संदेश प्रसारित किये जा रहे हैं और आयएसआयएस ने इसकी जिम्मेदारी भी ली है। पुलिस इस प्रकार के सारे संदेशों की जांच कर सत्य का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा इस दौरान लोगों से सतर्क रहने की हिदायत दी गई है साथ ही आतंकित ना होने की अपील की है।”
लव जिहाद: हादिया की आज सुप्रीम कोर्ट में होगी पेशी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2Adhse8
Comments
Post a Comment