sss

; //]]>

विद्या बालन को पसंद है घर का काम करना - Khabar NonStop

vidya balanविद्या बालन की फिल्म तुम्हारी सुलु ज़ल्द ही रिलीज़ होने वाली है। बता दें की इस फिल्म में विद्या एक मिडिल क्लास घरेलू महिला के किरदार में हैं, विद्या कहती हैं कि रियल लाइफ में भी वह अब भी अपने घर में ऐसे कई काम करती हैं, जो पहले भी किया करती थीं।

गूगल ने मनाया सितारा देवी का जन्मदिन

विद्या ने कहा

विद्या ने कहा “मैं मिडिल क्लास फ़ैमिली से हूं और आज भी मेरे अंदर मध्यम वर्ग परिवार की वो सारी आदतें हैं, जो कि मैंने खासतौर से अपने पेरेंट्स से लिए हैं। मुझे याद है कि मां हमेशा इस बात का ख्याल रखती थीं कि घर में जब सभी खाना खा लें तो कितना खाना बचा है। किसने खाया है। किसने नहीं। बचे हुए खाने का क्या करना है? विद्या ने यह भी कहा कि उन्हें खाने की बर्बादी से बिल्कुल नफ़रत है। मैं तो सबके खाने के बाद जरूर यह देखती हूं कि जो बचा है उसका क्या करना है, बचा कर रखना है क्या अगले दिन के लिए। चूंकि बचपन से मां को ऐसा करते देखा है।

पति से कहती है ये बात

यही बात विद्या अपने पति सिद्धार्थ से भी कहती हूं। सिद्धार्थ और मैं बिजली की बचत को लेकर भी बात करते हैं। मैं इस बात का ध्यान रखती हूं कि अगर घर में जरूरत नहीं है तो टीवी का भी स्विच न हो। इस तरह की चीजों से मुझे ऐसा लगता कि हम बर्बादी को रोक सकते हैं।

जल्द ही दोबारा शादी कर सकती हैं करिश्मा कपूर

सुलु का रोल रियल लाइफ से होता है मैच

विद्या आगे कहती हैं कि उन्हें लगता है कि सुलु का किरदार उनसे काफी मेल खाता है। लंबे समय से वह सीरियस किरदार निभा रही थीं। सुलु आसानी से मुस्कुराती हैं और हंसती है। विद्या भी रियल लाइफ में ऐसी ही है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी वह हमेशा हंसती थीं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yk1ZFd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop