जानिए दुनिया के पांच सबसे जहरीले साँपों के बारे में - Khabar NonStop
संसार में सांपो की 2500 से अधिक प्रजातिया पाई जाती है जिसमें से 500 के करीब ज़हरीली होती है। साँपों को किसी क्रम में रखना बहुत मुश्किल है क्योकि कई प्रजातियों का ज़हर बहुत घातक है पर वो इंसानो को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाते है जबकि कई प्रजातियों का ज़हर इतना घातक नहीं होता है फिर भी वो अपनी आक्रमकता से इंसानो को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाते है। आईये जानते हैं ऐसे पांच सर्प के बारे में..
1. समुद्री सांप (Belcher’s Sea Snake)
सी स्नेक साउथ ईस्ट एशिया और नॉर्थन ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। यह सांप इस संसार का सबसे ज़हरीला सांप है। इसके ज़हर की कुछ मिलीग्राम बुँदे ही 1000 इंसानो की मौत के लिए पर्याप्त है। हालांकि समुद्र में पाये जाने के कारण यह इंसानो के लिए इतना खतरनाक नहीं है। केवल मछुआरे ही मछली पकड़ते वक़्त कभी कभार इसका शिकार होते है। यह अधिकतर मौको पर इंसानो को काटने से बचता है बहुत ही रेयर केस में हि यह इंसान को काटता है।
ये हैं भारत की टॉप हॉन्टेड जगहें…
2. इंनलैंड ताइपन (Inland Taipan)
यह सांप जमीन पर पाये जाने वाले सांपो में सबसे ज़हरीला है। इसकी एक बाईट में 100 मिलीग्राम तक ज़हर होता है जो की बहुत ज्यादा नहीं है पर यह इतना घातक होता है कि 100 इंसानो को मौत कि नींद सुला सकता है। इनका ज़हर रैटल स्नेक की तुलना में 10 गुना और कोबरा की तुलना में 50 गुना ज्यादा घातक होता है। यह सांप आबादी से दूर रहना पसंद करता है इसलिए इंसानो से इसका आमना सामना बहुत कम होता है और यदि हो भी जाए तो ये वहाँ से बच निकलने की कोशिश करता है। आपको यह जान के आशचर्य होगा की इस सांप के द्वारा इंसानो को काटने का कोई मामला आज तक रिकॉर्ड नहीं हुआ है। इसलिए इसे संत सांप की भी उपाधि दी जाती है।
अर्जेंटीना में मानव जैसे चेहरे के साथ पैदा हुआ बकरी का बच्चा
3. इस्टर्न ब्राउन स्नेक (Eastern Brown Snake)
आस्ट्रेलिया में पाया जानेवाले यह सांप बहुत ही ज़हरीला होता है। इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की इसके ज़हर का 14,000 वां हिस्सा ही किसी इंसान को खत्म करने के लिए काफी है। उससे भी खराब बात यह है यह ऑस्ट्रेलिया में इंसानी इलाको के पास ज्यादा पाया जाता है। इस सांप का एक छोटा सा बच्चा भी किसी इंसान को मौत के घाट उतार सकता है। इनकी चाल बेहद तेज होती है और एक बार खतरा महसूस होने पर ये पीछा करके काटते हैं। इसके काटने के बाद आंखों के आगे अंधेरा छाना, बहुत तेज़ दर्द, बहुत ज्यादा खून का बहना जैसी शिकायतें मरीज करता है। काटने के 5 मिनट के भीतर इंसान खत्म हो जाता है। यह सांप केवल मूवमेंट पर ही प्रतिक्रिया करता है इसलिए कभी इस सांप से आपका सामना हो तो बिलकुल स्थिर रहना ही सबसे बढ़िया उपाय है।
4. रैटलस्नेक (Rattle Snake)
यह उत्तरी अमेरिका का सबसे ज़हरीला सांप है। यह सांप अपनी पुंछ के आखरी सिरे पर बने छल्लों के कारण आसानी से पहचाना जाता है। जब यह अपनी पुंछ को हिलाता है तो यह छल्ले, झुनझुने की तरह आवाज़ करते है इसलिए इसका नाम रैटलस्नेक पड़ा है। यह सांप अपनी कुल लम्बाई के 2/3 हिस्से तक वार सकता है जो की बहुत ज्यादा है। ये सांप बहुत ही गुस्सैला होता है। इस सांप की सबसे बड़ी विशेषता यह है की इनके बच्चे, बड़ो से ज्यादा खतरनाक होते है। क्योकि बच्चो में बड़ो से ज्यादा ज़हर होता है। बड़े होने के साथ ज़हर कम होता जाता है। इसके शरीर में हेमोटोक्सिक ज़हर पाया जाता है। इस ज़हर के प्रभाव से ह्यूमन टिश्यू खत्म होने लगते हैं, ब्लड क्लॉटिंग बंद हो जाती है। इसके काटने के बाद 10-15 मिनट के अंदर एन्टीडोट दे दी जाए तो बचने के कुछ चांस हो सकते है अन्यथा मौत निश्चित है।
5. डेथ एडर (Death Adder)
यह सांप ऑस्ट्रेलिया और न्यू गुइना में पाया जाता है। यह सांप घात लगाकर दूसरे सांपो का शिकार करके खा जाता है। इसका ज़हर न्यूरोटॉक्सिन होता है। यह एक बार में 100 mg तक ज़हर शिकार के शरीर में छोड़ सकता है। हालांकि यह बहुत विषैला है फिर भी यह इंसानो के लिए इतना खतरनाक नहीं है क्योकि इसके विष का शरीर पर असर बहुत धीरे होता है। इसके विष का पूरी तरह असर होने में 6 घंटे तक लग जाते है। इसलिए एंटी वेनीम इसके इलाज़ में काफी कारगर है, हालांकि एंटी वेनीम की खोज से पहले, इतना धीरे असर होने के बावजूद मरने वालो की संख्या 50 % तक थी। इसकी एक और विशेषता जो की इसको घातक बनाती है वो है। 13 sec के भीतर दुबारा वार करने की क्षमता।
इतनी सारी पेंग्विन एक साथ, जानिये क्या है मसला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ApNTGM
Comments
Post a Comment