ग्रेटर नॉएडा: बीजेपी नेता को दिन दिनदहाड़े गोलियों से भूना - Khabar NonStop
ग्रेटर नोएडा-उत्तर प्रदेश में अपराधियों को पुलिस का कोई खौफ नहीं है तभी तो खुलेआम खुनी खेल खेल रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा का है, जहां बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक बीजेपी नेता की कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में बीजेपी नेता और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गयी है।
US: टेक्सास के चर्च में फायरिंग में 26 की मौत, ट्रंप ने जाहिर किया दुःख
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना इलाके में बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय बीजेपी नेता शिवकुमार अपने दो निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ कहीं जा रहे थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में किसी को भी सम्भलने का मौका नहीं मिला और गोली बीजेपी नेता सहित उनके दो सुरक्षाकर्मियों को जा लगी जिससे तीनों की मौत हो गयी। वारदात की सुचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर कर बदमाशों को तलाश शुरू करदी लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया। इस घटना के बाद मौका-ए-वारदात पर इलाके के लोगों भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गयी है। वहीं, मामले में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था आनंद कुमार ने जानकारी मांगी है। साथ ही एसटीएफ की नोएडा यूनिट को अलर्ट कर दिया गया है।
मामूली सी बात पर दो पक्षों में हुई फायरिंग, मामला दर्ज
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hvGvyn
Comments
Post a Comment