sss

; //]]>

पंचायत सदस्य को मारी गोली मार हमलावर फरार, पुलिस ने पहुँचाया अस्पताल - Khabar NonStop

panchayat member

सुल्तानपुर। जिला मुख्यालय से घर जा रहे क्षेत्र पंचायत सदस्य को रविवार की रात दियरा बाजार के पास बदमाशों ने गोली मार दी। वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े तो हमलावर फरार हो गए। सरेराह हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल को तत्काल स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अपनी मांगो को लेकर निषाद समुदाय उतरा सड़कों पर

घर जाते वक्त मारी गोली

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के दियरा गांव निवासी अजय कुमार सिंह पुत्र राघवराम सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। वे जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन इलाके में बैटरी व इनवर्टर का व्यवसाय भी करते हैं। रोजाना की तरह रविवार की रात वे दुकान बंद कर शहर से घर जा रहे थे। रात करीब दस बजे लखनऊ-बलिया हाईवे पर दियरा के निकट सूनसान स्थान पर पहुंचते ही घात लगाए विपक्षियों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। एक गोली उनके हाथ में जा धंसी। जिससे वे लहूलुहान होकर गिर पड़े।

भूमि विवाद में चली ताबड़तोड़ लाठियां कई घायल, मुकदमा दर्ज

यूपी-100 पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल

गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े तो उनकी जान बची। घटनास्थल पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सोमवार को पीड़ित के भाई संजय सिंह ने पड़ोसी सर्वदेव सिंह पुत्र राम सिंह के खिलाफ थाने पर नामजद तहरीर दी। दोपहर में सीओ जयसिंहपुर नवीना शुक्ला व क्राइम ब्रांच की टीम ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी शशिकांत पटेल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की तहकीकात की जा रही है।

नाबालिग से दुष्कर्म की घिनौनी कोशिश, आरोपी फरार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AYYXr7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop