अब चॉकलेट से चमकेगी त्वचा जानें इसके फायदे - Khabar NonStop
चॉकलेट हर लड़की की पसंद होती है। चाहे इससे उन्हें कितना भी नुकसान हो या वजन बढ़ने का ही खतरा क्यों ना हो पर इसे खाने से वो खुद को नहीं रोक पाती। इसके अलावा चॉकलेट आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद होती है। ये स्किन में ग्लो लाने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी करती है।
-अब तक चॉकलेट फेशियल का नाम सुना था लेकिन अब इससे बनी बॉडी पॉलिशिंग, मेनिक्योर, वैक्सिंग,पेडिक्योर और फेस मास्क आदि भी ब्यूटी मार्केट में उपलब्ध हैं।
-ये चेहरे के दाग-धब्बे को हटाता है, और रूखी त्वचा को अंदर से मॉयस्चराइज़ करता है। और फाइन लाइंस दूर करता हैं साथ ही स्किन ग्लो करने लगती है।
सर्दी में अपने होठों को बनाएं हेल्दी घर में बने लिप बाम से
ऐसे बनाएं फेसपैक
-डार्क चॉकलेट में विटमिन, कैल्शियम और आयरन पाया जाता है। घर में इसे बनाने के लिए बोल में 2 टीस्पून कोकोआ पाउडर, 1 टीस्पून ताज़ी क्रीम, 1 टीस्पून शहद और 2 टेबलस्पून ओटमील मिलाकर मिक्स करें। इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाने से कुछ ही समय बाद आपको चेहरे पर फर्क महसूस होने लगेगा।
कम उम्र में बालों का सफेद होना बन सकती है बड़ी बिमारी
-चॉकलेट में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स से झुर्रियां, दाग-धब्बे और चोट के निशान ठीक हो जाते हैं। घर में इसका फेस पैक तैयार करने के लिए 1/4 कप कोकोआ पाउडर में तीन टीस्पून शहद और नींबू की कुछ बूंदें डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें। थोड़ी देर बाद पैक को धो दें।
-चॉकलेट से बने मास्क या फेशियल में एंटी-इनफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, इससे त्वचा में पिंपल्स और चोट के निशान आदि नहीं होते। इसको लगाने से फेस सॉफ्ट रहता है।
पार्टी के लिए बेस्ट मेकअप टिप्स
-धूप से बचाव के लिए अब घर पर ही चॉकलेट को पिघलाकर ठंडा हो जाने पर लगाएं। सूख जाने पर इसे गुनगुने पानी से धो दें। यह सनबर्न से भी बचाव करता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ByA4DR
Comments
Post a Comment