sss

; //]]>

चेन्नई: कॉन्डम में छिपा रखा था हिरोइन, तस्कर गिरफ्तार - Khabar NonStop

NBT-image

चेन्नई। तस्कर रोज नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए नए-नए तरीके निकालते हैं। ताजा मामला चेन्नई इंटरनैशनल एयरपोर्ट का है। जहां 35 वर्षीय तस्कर मुहम्मद सबीर ने हिरोइन की तस्करी के लिए अलग तरीका निकाला। मुहम्मद ने सुरक्षा जांच से बचने के लिए ऐसा किया। उसने 100 ग्राम हिरोइन को एक कॉन्डम में भरकर उसे अपने लिंग में बांध लिया था।

तमिलनाडु: 187 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, शशिकला को तगड़ा झटका

सीआईएसएफ के अधिकारी ने पकडा

सीआईएसएफ के अधिकारी जो कि एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच में तैनात थे, जब मुहम्मद को रोका, तो देखा कि उसके शरीर में पेडू का हिस्सा कुछ ज्यादा ही बड़ा है। सबीर को एक तरफ ले जा कर जब उसकी जांच की तो हिरोइन बरामद हुई। इस मामले में शामिल एक अधिकारी ने कहा, ‘उसने हिरोइन को कॉन्डम में भरकर रबर बैंड के सहारे अपने लिंग से बांध रखा था ताकि किसी को पता न चले।’ उसे ये उम्मीद थी कि अधिकारी लिंग के आसपास का हिस्सा जांच नहीं करेंगे।

कस्टम विभाग करेगा जांच

तस्कर को एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों को सौंप दिया गया है। चेन्नई के एक कॉलेज में स्टोरकीपर मुहम्मद को हिरासत में ले लिया गया है। कस्टम विभाग इस बात की जांच करा सकता है कि सबीर श्रीलंका में तो हिरोइन की तस्करी करने का प्रयास नहीं कर रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘हम हिरोइन को लैब में भेज रहे हैं जिससे उसकी शुद्धता की जांच की जा सके।’ बताया जा रहा है कि जब्त हिरोइन की करीब 10 लाख रुपये कीमत है इंटरनैशनल मार्केट में।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jcuD8E

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop