sss

; //]]>

लेफ्टिनेंट कर्नल की बेटी से कर्नल ने घर बुलाकर किया रेप - Khabar NonStop

rapeशिमला। शिमला में कर्नल द्वारा दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का संगीन मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पीड़िता की मेडिकल जांच करवाने के बाद पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

जानें पूरा मामला

दरअसल 56 वर्षीय कर्नल शिमला में तैनात है। दोस्त की बेटी के साथ उसकी मुलाकात 19 नवंबर को एक कार्यक्रम में हुई थी। यहां वह मॉडलिंग कर रही थी। इस दौरान कर्नल ने उसे घर आने का न्योता दिया और कहा कि उसकी बेटी मुंबई में मॉडलिंग कर रही है।

आप भी कभी मेट्रो या बस में किताब छोड़ आओ!

पीडिता से मैसेंजर व व्हाट्सएप पर हुई बातचीत

कर्नल ने दोस्त की बेटी का मोबाइल नंबर भी लिया और रात को व्हाट्सएप पर फोटो मंगवाई। दोनों की रात को फेसबुक मैसेंजर व व्हाट्सएप के माध्यम से बातचीत हुई। उसने 20 नवंबर को लड़की को फोन करके घर बुलाया, कहा कि उसने कोरियोग्राफर व फोटोग्राफर को बुलाया है जो उसकी फोटो खींचेगा। कहां था की परवार पर सब हैं।

जबरदस्ती पिलाई शराब

लड़की दोपहर करीब सवा दो बजे अकेली लांगबुड स्थित कर्नल के घर पहुंची। कर्नल उसे कमरे में ले गया और वहां पहले से मौजूद एक व्यक्ति ने लड़की को धक्का देकर बेड पर धकेल दिया। इस दौरान दोनों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई और कर्नल ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शायरा बानो: ट्रिपल तलाक पर जल्द बने कानून, महिलाएं खुली हवा में ले सकें सांस

जान से मारने की धमकी

लड़की ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने घर जाकर परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में एफआईआर दर्ज करने फैसला लिया है।

सदमे में पीड़िता

इस घटना के बाद पीड़िता गहरे सदमे में है। परिजनों से भी ज्यादा बातचीत नहीं कर रही है। 21 वर्षीय पीड़िता सेना में भर्ती होना चाहती थी। लेकिन इस हादसे के बाद से उसका मनोबल टूट गया है।

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A66Uvt

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop