sss

; //]]>

अर्जुन कपूर ने दिल्लीवासियों को दी सलाह, कहा, रहे सावधान - Khabar NonStop

Arjun Kapoor

देश की राजधानी दिल्ली में स्मॉग का कहर जारी है जिसने लोगों को दम घोटना शुरू कर दिया है। ऐसे में अभिनेता अर्जुन कपूर ने दिल्लीवासियों को इस घने कोहरे में सुरक्षित रहने के लिए कहा है।

दिल्ली में मेडिकल इमरजेंसी का हुआ एलान, घुट रहा लोगों का दम

दरअसल, अर्जुन कपूर इन दिनों दिल्ली में हैं और अपनी अगली फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ की शूटिंग कर रहे हैं। बुधवार को अर्जुन ने ट्वीट करके कहा कि, “मैं अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए कुछ हफ्ते यहां हूं, लेकिन शहर का घुटनभरा मौसम परेशान करने वाला है। हमें राजनीति और व्यक्तिगत टकराव को अलग रखकर एक साथ आकर इस समस्या का हल ढूंढ़ने की जरूरत है। नहीं तो हम सभी इससे प्रभावित होने वाले हैं।”

अर्जुन कपूर ने राजमार्ग पर दुर्घटना का एक वीडियोशेयर किया है और कहा कि, “मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, वह मुझे भेजा गया था और जैसा कि मैंने खड़े होकर खिड़की से देखा तो मुझे डर लगा कि यह वास्तविकता है और अगर हम अत्यंत सावधान न हो तो हम में से किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है।”

बता दें कि, निर्देशक दिबाकर बनर्जी की फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ में अर्जुन कपूर के साथ परिणीति चोपड़ा भी प्रमुख भूमिका में हैं और यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।

आज भी दिल्ली पर स्मॉग की चादर, 53 ट्रेनें लेट, 5वीं क्लास तक स्कूल बंद,



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zmYe5J

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop