डेड स्कीन से हैं परेशान तो अपनाएं ये अचूक उपाय - Khabar NonStop
आपकी स्कीन रुखी हो या ऑयली लेकिन सप्ताह में एक बार त्वचा को एक्सफोलिएट करने की जरूरत पड़ती है जिससे उसमें मौजूद मृत कोशिकाओं और अन्य विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सके। ये त्वचा को स्वस्थ और निखरा भी बनाता है। इससे आपकी डेड स्कीन कंट्रोल में रहती है। ऐसे कई उत्पाद हैं जो त्वचा को एक्सफोलिएट करते हैं लेकिन उनमें प्लास्टिक, दुर्गंध, पैराबेंग, फ्थैलेट्स जैसे तत्वों की मात्रा अधिक होती है। अगर आप चाहें तो घर पर ही अपने लिए आसान एक्सफोलिएटिंग स्क्रब बना सकती हैं।
बालों के लिए बेहद लाभकारी हेयर मास्क, एक बार जरूर करें ट्राई
-ये ज्यादा मंहगा नहीं है लेकिन आप इसे आसानी से प्रयोग कर सकते हैं।
-पहला तरीका आपके लिए यह है नारियल तेल, चीनी, वनीला एसेंस एक कटोरी में नारियल तेल और चीनी को अच्छी तरह से मिक्स करें। इसमें वनीला एसेंस डालें और चेहरे पर लगाएं।
-दूसरा तरीका आपके लिए ये है की पिसी हुई चीनी, 2 बूंद पानी, 2 बूंद संतरे का रस और नीबू और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल। एक कटोरी में इन सब चीज़ों को एक साथ मिक्स करके रख लें। जब चाहें इसे लगा सकते हैं।
-तीसरा तरीका ये है की ब्राउन शुगर, ऑलिव ऑयल, वनीला एसेंस और कोकोआ पाउडर लगा सकते हैं।
बालों के पतलेपन से हैं परेशान तो, यहाँ ढूंढे समाधान
-चौथा तरीका ये है की ताज़ा कटा नीबू, पिसी हुई चीनी, ऑलिव ऑयल और शहद त्वचा को मॉइश्चराइज़ और एक्सफोलिएट करने के लिए ये बढि़या नुस्खा है।
-पांचवा तीरका ये है की बिना पका हुआ ओट्स, शहद और लैवेंडर एसेंशियल ऑयल इसमें थोड़ा सूखा लैवेंडर भी मिला सकते हैं। इससे त्वचा का रूखापन दूर होता है और त्वचा में निखार आता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ytgyuy
Comments
Post a Comment