sss

; //]]>

बहराइच के लाल को दिल्ली में मिला राज्य मंत्री का दर्जा, खुशी की लहर - Khabar NonStop

 Adil Ahmed

बहराइच। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बहराइच के रहने वाले आदिल अहमद खान को दिल्ली में ऐशिया की सबसे बड़ी सब्ज़ी मंडी आजादपुर मंडी का अध्यक्ष बनाकर राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। ज्ञात हो कि आदिलअहमद खान ज़िले के मटेरा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम जोकहा सलारपुर के रहने वाले हैं। आदिल के पिता श्री जमील अहमद खान बहराइच के ग्रामीण बैंक में बतौर सीनियर मैनेजर रह चुके हैं एवं सेवनिर्वत्ति के बाद बहराइच के इन्जीनियर्स कालोनी में रह रहे हैं।

बहराइच: अपराध निरोधक शान्ति व्यवस्था के क्रम में चला अभियान

पीटीआई में कर चुके हैं काम

आम आदमी पार्टी में सक्रियता और ईमानदारी से काम करने का इनाम देते हुए केजरीवाल सरकार ने आदिल को आजादपुर मंडी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की शिफारिश को उप-राज्यपाल के यहां से मंजूरी मिलने के बाद आदिल खान की नियुक्ति का शासनादेश भी जारी कर दिया गया। आदिल खान सोमवार 13 नवम्बर को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि पार्टी में आने से पहले आदिल ने दिल्ली में ही प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में करीब 7 साल तक अपनी सेवा दी है।

टिकट को लेकर बीजेपी में मचा घमासान, पूर्व अध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा

अन्ना आन्दोलन में हुए थे सक्रिय

अन्ना आंदोलन के वक्त भ्रष्टाचार विरोधी अभियान से प्रभावित होकर आदिल ने आम आदमी पार्टी से जुड़कर काम करना शुरू किया। नौकरी से साथ समाजसेवा करने में दिक्कत पेश आने की वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ आम आदमी पार्टी में सक्रियता से काम करना शुरू किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद आदिल कैबिनेट मंत्री गोपाल राय का काम देखने के साथ संगठन की ज़िम्मेदारी भी निभाते रहे। हाल में हुए बवाना विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत दिलाने में इन्होंने अहम भूमिका निभाई है। दिल्ली के साथ – साथ छत्तीसगढ़ एवं गुजरात के संगठन विस्तार में आदिल खान बड़ी भूमिका निभा रहे है वर्तमान में वह गुजरात में पार्टी के केन्द्रीय प्रभारी बनकर चुनाव प्रचार सम्हाल रहे हैं। केजरीवाल सरकार ने उन्हें मंडी अध्यक्ष नियुक्त कर ना सिर्फ आदिल का बल्कि बहराइच का मान बढ़ाने का काम किया है।

क्यों मिल रही है ग्रामीणों को जान से मारने की धमकी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKXGqK

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop