sss

; //]]>

सोनिया: पीएम मोदी में नहीं है संसद का सामना करने का साहस - Khabar NonStop

sonia-gandhi

नई दिल्ली। सोनिया गांधी ने कांग्रेस की कमान राहुल गांधी को दिए जाने के प्रस्ताव के कार्यसमिति में पारित होने के मौके पर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। सोनिया ने कांग्रेस कार्यसमिति को संबोधित किया। और कहा कि मोदी सरकार के अहंकार के चलते संसदीय लोकतंत्र प्रभावित हुआ है। साथ ही बीजेपी पर संसद का सामना करने से डरने का आरोप भी लगाया है।

तहलका केस में हुआ नया खुलासा, सोनिया ने किया था आरोपी का बचाव?

 नोटबंदी को लेकर सरकार पर किया अटैक

सोनिया ने कहा कि यदि कोई लोकतंत्र के मंदिर पर ताला लगाने की सोचता है तो यह गलत है। यह संवैधानिक जिम्मेदारी से भागने जैसा है। कांग्रेस अध्यक्षा ने नोटबंदी को लेकर सरकार पर अटैक किया और कहा कि एक साल बीत गया है। और अभी तक नोटबंदी से कोई भी फायदा नहीं हुआ है। लेकिन कुछ लोगों के जख्मों पर नमक जरूर पड़ा है। जौसे कि किसानों, छोटे कारोबारियों, घरेलू महिलाओं और दिहाड़ी मजदूर।

संसद का सामना करने का साहस नहीं 

सोनिया ने कहा कि असंख्य गरीबों और शोषितों का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। ऐसा कुछ अमीर लोगों का भला करने के लिए किया जा रहा है। सोनिया ने पीएम मोदी के लिेए कहा कि वे संसद का सामना करने से डरते हैं। इतना ही नहीं वे ये भी बोलीं कि उन्होंने जीएसटी के उत्सव के लिए आधी रात को संसद बुला ली थी। लेकिन आज संसद का सामना करने का साहस नहीं है उनके भीतर।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zjBncl

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop