शादी को सफल बनाने के लिए चल रही हैं क्लासेज - Khabar NonStop
जब लड़का और लड़की मिलते हैं, उनमें प्यार होता है और दोनों शादी करके खुशहाल जिंदगी बिताने लगते हैं। सबकुछ बहुत आसान सा लगने लगता है। कुछ दिनों में ही सब बदल जात है। ज्यादा समय तक सबकुछ अच्छा नहीं चल पात है। असल में, शादियां न सिर्फ एक दूसरे का साथ निभाने का संबंध है बल्कि यह जीवनभर आपकी परीक्षा भी लेती है।
एक दूसरे के बारें में हर पार्टनर सोचता है ये अजीब बातें
-इसी कारण से इन दिनों कई कपल्स ऐसे कोर्स कर रहे हैं जिनमें शादी और संबंधों से जुड़े तमाम पहलुओं के बारे में बताया जाता है। जी हां इतना ही नहीं, इन कोर्सेज में अलग धर्म, विचारधारा और संस्कृति से जुड़ी जानकारियां भी दी जाती हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।
-इंवेस्टमेंट अडवाइजर करण मेहता कहते हैं, ‘शादी के शुरूआती सालों में आपसी मतभेद सामने आने लगते हैं। दो लोग हाल ही में साथ आए होते हैं, ऐसे में एक-दूसरे को लेकर तब तक उनकी सहनशीलता बढ़ नहीं पाती।
-इसी वजह से शादी से पहले ऐसे वर्कशॉप अटेंड करना काफी फायदेमंद होता है।’ बकौल करण यहां हमें ऐसी बातें सिखाई जाती हैं जो हमारी शादीशुदा जिंदगी को खुशी से बिताने में बहुत काम आती हैं।
सेक्स से जुड़ी ये बात होती है गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च
फादर केजेत मेनीजे का कहना
स्नेहालय फैमिली सर्विस सेंटर के निर्देशक फादर केजेत मेनीजे का कहना है कि ऐसी वर्कशॉप अटेंड करने से एक जोड़े के रूप में आपकी यात्रा सुखद हो जाती है क्योंकि आप दोनों ही कुछ साधारण नियम सीखते हैं।
-यहां सिखाए गए नियमों का पालन करके आप सही बर्ताव और आदतें अपनाने लगते हैं। यहां पर आपको शादी के बाद अपने संबंधों को लेकर लक्ष्य तय करने में भी मदद मिलती है।
-साथ ही शादी के बाद आपसी संबंध कैसे होने चाहिए। इसके लिए, सबसे पहले अपने आपसे पूछें कि आपके लिए शादी के मायने क्या हैं।
गोवा जाने का है प्लान तो इन गलतियों से बचे
-जब आप शादी को लेकर अपने लक्ष्य निर्धारित कर लेंगे और तय कर लेंगे कि आपको शादी से क्या चाहिए, तब आप एक सफल रिश्ता अपने पार्टनर के साथ निभा पाएंगे।
-फादर केजेत मेनीजे के मुताबिक जब आपको शादी को लेकर अपनी जरूरतें याद रहेंगी, तो आपको अपने आगे का रास्ता बेहद ही साफ ढंग से नजर आएगा।
-इन वर्कशॉप्स में शादियों को प्रेम में मौजूद दो लोगों के आपसी संबंध के बारे में जाना जाता है। इसलिए यहां सिखाया जाता है कि हमें अपने पार्टनर की तारीफ का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहिए।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hUJ0ei
Comments
Post a Comment