sss

; //]]>

सेक्स वीडियो पर बोले हार्दिक, बीजेपी कर रही गंदी राजनीति - Khabar NonStop

Hardik Patel

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल की एक कथित सेक्स सीडी सोशल मीडिया में सामने आने से राजनीति में एक नयी हलचल देखने को मिल रही है। वहीं, हार्दिक पटेल ने इस वीडियो पर कहा कि, इस वीडियो द्वारा उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और कहा है कि, ये बीजेपी की गंदी राजनीति के तहत एक साजिश है।

जानें क्यों, हार्दिक पटेल हुए सोशल मीडिया पर ट्रोल

दरअसल, जो वीडियो सोमवार को तेज से वायरल हो रहा है वो 16 मई 2017 का है जिसे एक होटल में शूट किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद हार्दिक पटेल ने इसे उनकी छवि खराब करने लिए बीजेपी की साजिश बताया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, ‘केवल कुछ दिन पहले ही मैंने मीडिया के सामने शंका जताई थी कि इस तरह की सीडी बांटी जाएगी। ये गंदी राजनीति की शुरुआत है। मुझे विश्वास है कि बीजेपी के लोग कुछ और सीडी बांटेगें, लेकिन मैं इस तरह की चालों को लेकर चिंतित नहीं हूं।’ उन्होंने कहा, ‘ बदली गई क्लिप है और आने वाले दिनों में खुद को निर्दोष साबित करने के लिए मैं सबूत दूंगा। मुझे बदनाम करके बीजेपी सत्ता में बने रहना चाहती है।’

वहीं, केन्द्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने पटेल के आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि, सार्वजनिक जीवन में ये एक शर्मनाक घटना है। यदि वीडियो फर्जी है तो हार्दिक पटेल को पुलिस के पास जाना चाहिए और एक शिकायत दर्ज करानी चाहिए। बीजेपी ने क्लिप के साथ कुछ भी नहीं किया है।’

मेरा मुद्दा बीजेपी को हराना है, आरक्षण नहीं: हार्दिक पटेल



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zWZJs4

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop