पद्मावती’ का ट्रेलर दिखाए जाने पर करणी सेना ने मॉल में की तोड़-फोड़ - Khabar NonStop
फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार को राजस्थान के कोटा में एक मॉल में करणी सेना ने ट्रेलर दिखाए जाने पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और तोड़-फोड़ की। इस मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
कितनी भी कोशिश कर लो पद्मावती तो रिलीज होकर रहेगी: सुधीर मिश्रा
दरअसल, एक न्यूज़ एजेंसी ने इस विरोध से जुड़ा एक वीडियो जारी किया है जिसमें करणी सेना के कार्यकर्ता कोटा के आकाश मॉल में तोड़फोड़ करते दिख रहे हैं। इस मॉल में पद्मावती का ट्रेलर दिखाया गया था जिसको लेकर करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने मॉल में जमकर उत्पात मचाया और मॉल के मालिक के साथ मारपीट भी की। यही नहीं गोल्ड सिनेमा के अंदर घूसकर लॉन में रखा सारा सामन तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को फटकार कर खदेड़ा। गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया के मुताबिक इस मामले आठ लोगों को गिरफ्तार भी किया है। इस मामले में राजस्थान के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि, ‘लोकतंत्र में सभी को प्रदर्शन करने का अधिकार है लेकिन प्रदर्शन का तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए। अगर कोई कानून को हाथ में लेगा तो फिर उसके खिलाफ कार्रवाई तय है।’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zzSrKi
Comments
Post a Comment