चटपटे स्वीट कॉर्न जरुर बनाएं - Khabar NonStop
आपको मार्केट में स्वीट कार्न आराम से मिल जाएंगे। उन्हें खरीदिये और घर पर मसाला स्वीट कार्न बनाइये। आपको मसालों में फ्राई किये स्वीट कार्न बनाना सिखाएंगे। इसकी सबसे बेस्ट बात यह है कि इसे मिनटों में बनाया जा सकता है।
प्रोटीन और टेस्ट के लिए खाएं ओट्स की टिक्की
सामग्री
स्वीट कार्न – 1 पूरा चाट मसाला – 1/2 चम्मच कार्न फ्लोर- 1/2 चम्मच प्याज- 1/2 कप बारीक कटी हरी मिर्च- 4-5 कटी नमक तेल
ऐसे करें तैयार
एक पैन लें, उसमें तेल गरम करें। एक बार जब तेल गरम हो जाए, उसमें कटी प्याज डालें और उसे फ्राई करें। जब प्याज गुलाबी हो जाए , तब उसमें कटी हरी मिर्च डालें। अग एक प्लेट पर कार्न के दाने डालें और उस पर कार्न फ्लोर मिक्स करें। फिर इन दानों को पैन में डाल कर प्याज के साथ ही भून लें। इसे तब तक भूनें जब तक कि यह भूरे रंग के ना हो जाएं। फिर इन पर चाट मसाला मिक्स करें और 5 मिनट के बाद इसे प्लेट पर निकाल लें।
तो अब बनाएं ब्रेड पनीर चीज पकौड़ा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jmvpMC
Comments
Post a Comment