सिकन्द्राबाद के जाम में फंसे एसएसपी साहब - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। सिकन्द्राबाद। लाख कोशिशों के बावजूद भी जीटी रोड दनकौर तिराहे से जाम का झाम सुलटने को तैयार नहीं है। नोएडा से लौट रहे एसएसपी की गाड़ी भी रविवार को जाम में फंस गई। लेकिन पुलिस ने तेजी से सक्रिय होते हुए जाम खुलवाकर असहन स्थिती टाल दी।
एसएसपी मंजिल सैनी का फूंका पुतला
आनन फानन में पुलिस ने जाम हटवाया
रविवार को दोपहर मैराथन दौड़ शिरकत करके लौट रहे एसएसपी मुनीराज की गाड़ी दनकौर मिराहे के पास जाम में फंस गई। कोतवाली के सामने जाम में एसएसपी की गाड़ी के फंसने की भनक लगते ही कोतवाली में मौजूद एसएसआई और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और तत्काल जाम लगाने वाले वाहनों की खबर ली। उधर एसएसपी की गारद में मौजूद पुलिस बल ने भी जाम लगाने वालों की खबर ली तब जाकर जाम खुला और एसएसपी जिला मुख्यालय की ओर रवाना हो सके। गौरतलब है कि, अनाधिकृत वाहनों व दुकानों के आगे कर रखे अतिक्रमण के चलते जीटी रोड जाम का शिकार हो जाता है। वीआईपी गाडियों की आवाजाही से पुलिस के हाथ पांव सक्रिय हो जाते हैं।
बुलंदशहर के एसएसपी ने जीती दिल्ली की हाफ मैराथान दौड़
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2j8tgEf
Comments
Post a Comment