मथुरा: मेयर पद के लिए हुआ नामांकन - Khabar NonStop
मथुरा। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दुसरे चरण के अंतर्गत मथुरा वृन्दावन मेयर सीट के लिये नामाकंन प्रक्रिया के अंतिम दिन बीजेपी, कांग्रेस, सपा, बसपा के प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन पत्र दाखिल किये। बीजेपी के प्रत्याशी मुकेश बंधु आर्य के नामाकंन पत्र दाखिल कराने के लिये प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी उपस्थित थे। इससे पूर्व नगर में जुलूस निकाल कर बीजेपी द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया गया।
निकाय चुनाव की तैयारी में जुटा प्रशासन, 4 से 10 नबम्वर तक होगा नामकांन
इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह बसपा प्रत्याशी गोवर्धन सिंह एवं सपा प्रत्याशी श्याम मुरारी चौहान ने भी अपने नामाकंन पत्र दाखिल किये। मथुरा वृन्दावन मेयर सीट पर पहली बार हो रहे मेयर के निर्वाचन के लिये जहां बीजेपी प्रत्याशी आर्य बंधु का मुकाबला अन्य दलों के प्रत्याशियों से होगा। नामाकंन पत्र दाखिल करने के बाद प्रदेश के उर्जा मंत्री श्रीकांतशर्मा ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, सुशासन और विकास के मुद्दे पर बीजेपी निकाय चुनाव लड़ रही है उन्होने कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा वृन्दावन के सर्वागीण विकास के लिये माँ यमुना को प्रदूषण कराने के लिये समाज की अंतिम पक्ति मे खड़े व्यक्ति को पार्टी ने अपना प्रत्याषी बनाकर पं दीनदयाल उपाध्याय जी के सपने को साकार किया है । उन्होने कहा कि पहली बार बने इस निगम से मथुरा वन्दावन की सडके,स्ट्रीट लाइर्ट के साथ साथ यमुना प्रदुषण को भी दूर किया जायेगा। इसी प्रकार बीजेपी प्रत्याशी मुकेश बंधु आर्य, बसपा प्रत्याशी गोवर्धन सिंह एवं कांग्रेस प्रत्याशी मोहन सिंह ने भी विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की बात कही ।
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, छावनी में तब्दील हुआ कचहरी परिसर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AqorOE
Comments
Post a Comment