जल्द ही दोबारा शादी कर सकती हैं करिश्मा कपूर - Khabar NonStop
बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के बारे में सभी ये जानना चाहते हैं की कब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोषनीवाल के साथ शादी कर रही हैं। बता दें की संदीप मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं। ये काफी समय से चर्चा का विषय है की दोनों रिलेशनशिप में हैं। संदीप ने अपनी डॉक्टर पत्नी अर्शिता से तलाक ले लिया है। ऐसे में लगता है कि अब संदीप और करिश्मा जल्द ही अपने रिश्ते को आधिकारिक कर लेंगे।
इहाना ढिल्लो ने अपने फैंस के लिये कराया हॉट फोटोशूट
संदीप ने साल 2010 में दी थी तलाक की अर्जी
संदीप ने साल 2010 में तलाक की अर्जी दी थी। लेकिन सात सालों की लड़ाई के बाद आपसी सहमति से उन्हें तलाक मिला है। अर्शिता से तोषनीवाल की दो बेटियां हैं जिन्हें कि 3-3 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। वहीं अर्शिता को फ्लैट के साथ ही 2 करोड़ रुपए मिलेंगे। संदीप ने अर्शिता पर आरोप लगाया था कि उनका दिमागी संतुलन ठीक नहीं है और बदले में अर्शिता ने संदीप पर व्यभिचार का आरोप लगाया था। इसकी वजह से दोनों के तलाक ने भद्दा मोड़ ले लिया था।
‘अर्जुन पटियाला’ में दिखेगी दिलजीत और कृति की जोड़ी
बच्चों की कस्टडी अर्शिता को मिली
तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी अर्शिता को मिल गई है। संदीप बच्चों को मिलने के लिए जा सकते हैं। करिश्मा भी पिछले साल पति संजय कपूर से अलग हो चुकी हैं। संजय ने इसी साल प्रिया सचदेव के साथ शादी कर ली जोकि विक्रम चटवाल की पूर्व पत्नी हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ztsk7v
Comments
Post a Comment