sss

; //]]>

आलोचकों के वार के बाद धोनी ने तोड़ी चुपी, और दिया इस ख़ास अंदाज़ में जवाब - Khabar NonStop

MS Dhoni

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए दुसरे T20 मैच में धीमी बल्लेबाजी की वजह से एमएस धोनी दिग्गज क्रिकेटरों के निशाने पर थे और क्रिकेटरों ने धोनी की क्षमता पर सवाल उठाये थे। अब सभी आलोचकों को कूल धोनी ने बड़े ही कूल अंदाज में जवाब दिया है।

धोनी ने कहा कि, ‘ सबका अपना नजरिया होता है और इसका सम्मान किया जाना चाहिए। मुझे हमेशा से यही लगता है कि खेल से आपको जीवन की काफी सारी चीजें सीखने को मिलती हैं। कैसे आप निराशा से उबरते हैं, मैच जीतने या हारने के बाद कैसे आप लोगों का सामना करता हैं। उसी तरह कैसे आप आलोचनाओं का सामना करते हैं और आप कैसे सीखते हैं और अपने आप में सुधार लाते हैं’।

बता दें कि, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 मैच में भारत को 40 रनों से हार मिली थी जिसके बाद से धोनी की आलोचना शुरु हो गई। सबसे पहले पू्र्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर ने एक शो के दौरान कहा कि, ‘टीम को टी 20 क्रिकेट में धोनी के विकल्प की तलाश करनी चाहिए क्योंकि उनका खेल अब बदल गया है।’ इसके बाद वीवीएस लक्ष्मण ने भी धोनी को लेकर साफ शब्दों में कहा कि, ‘अगर वो टीम के हित में बल्लेबाजी नहीं कर सकते तो टीम मैनेजमेंट को उनसे बात करनी चाहिए और नए विकल्प की ओर ध्यान देना चाहिए।’ हालांकि, टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने धोनी के पक्ष में बड़ा बयान देकर मामले को लगभग शांत कर दिया था। उन्होंने कहा था कि, धोनी की आलोचना वही कर रहे हैं जो धोनी से जलते हैं और चाहते हैं कि वो संन्यास ले लें, लेकिन टीम को पता है कि धोनी की कितनी अहमियत है।’ उनके इस जवाब के बाद सभी अलोचक शांत हो गए थे।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zQ75xz

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop