sss

; //]]>

कांग्रेस ने सीबीआई का भी किया गलत इस्तेमाल: अरुण जेटली - Khabar NonStop

Arun Jaitley

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस गुजरात में विकास का मजाक उड़ाकर ‘अजीबोगरीब अभियान’ चला रही है और ‘जातिवाद का जहर’ फैला रही है। उन्होंने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस जब केंद्र की सत्ता में थी उस दौरान  चुनावों में मोदी के खिलाफ सीबीआई और पूरी मशीनरी का इस्तेमाल तो किया ही, इसके साथ ही साथ आतंकवादियों के रूप में देश विरोधी तत्वों का भी इस्तेमाल किया गया।

गुजरात चुनाव: ‘कांग्रेस’ के निमंत्रण पर BJP नेता यशवंत सिन्‍हा जाएंगे गुजरात

जेटली ने साधा निशाना

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पर हालिया टिप्पणी को लेकर जेटली ने उन पर निशाना साधते हुए ये भी कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि राहुल गांधी को इस विषय पर कोई जानकारी नहीं है।

राहुल ने एक शख्स को बनाया निशाना

उन्होंने आरोप लगाया, “कांग्रेस ने गुजरात में पिछले तीन चुनावों के दौरान एक शख्स को निशाना बनाया जो कि नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल ने 2007 और 2012 के चुनावों के दौरान पूरी मशीनरी का भी इस्तेमाल किया और सीबीआई का भी गलत इस्तेमाल किया, इतना ही नहीं आतंकवादियों के रूप में देश विरोधी तत्वों का इस्तेमाल किया।”

ज्योतिरादित्य के नाम पर सहमत हुए कमलनाथ, MP में आसान हुई कांग्रेस की राह

जेटली ने कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे ‘विकास पागल हो गया है’ अभियान की तरफ इशारा करते हुए कहा कि, “विकास गरीबी से लड़ता है, यह पिछड़ेपन से लड़ता है, लेकिन राहुल इसी का भी मजाक उड़ा रहे हैं।” जेटली ने हार्दिक पटेल, जिग्नेश मेवानी और अल्पेश ठाकोर जैसे जातिगत जनाधार वाले नेताओं को अपने पाले में लाने की कोशिशों के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा, “वे विकास के मामले में पीछे हैं, जब कोई काम नहीं बन पड़ता तो देश के जिन दूसरे राज्यों में जातिवाद का जहर फैलाया गया है ” गुजरात चुनाव के प्रभारी जेटली ने ये भी कहा कि, “राज्य को जाति के आधार पर बांटने की कोशिश का खेल काफी खतरनाक है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lTqJTe

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop