नवाजुद्दीन को नोटिस, मांगनी होगी अपने ‘झूठ’ की माफी - Khabar NonStop
नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी किताब के चलते विवादों में फंस गए हैं और अब उन्हें एक क़ानूनी नोटिस भी मिला है जो कि उनकी कथित गर्लफ्रेंड सुनीता राजवर ने भिजवाया है। नोटिस में सुनीता ने नवाज से 24 घंटे के भीतर माफी की मांग की, साथ ही 2 करोड़ रुपये हर्जाना भी मांगा है।
पढ़िए नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अफेयर की कहानी…
दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपनी किताब ‘An Ordinary Life’ में सुनीता के लिए लिखा है कि वो मेरी पहली गर्लफ्रेंड थीं, मैं सफल नहीं था इसलिए उन्होंने मुझे छोड़ दिया था। इसके बाद मुझे आत्महत्या के ख्याल आते थे। इसके बाद सुनीता ने नवाज को किताब में उनका नाम घसीटने के लिए यह नोटिस भेज दिया है साथ ही 24 घंटे के भीतर माफी की मांग की, साथ ही 2 करोड़ रुपये हर्जाना भी मांगा है। सुनीता का आरोप है कि नवाज ने किताब में उनकी छवि गलत तरीके से पेश की है और उनके बारे में झूठ बोला है। मेरे घरवालों और ससुराल वालों को इस अफेयर के बारे में नहीं पता था। उनके खुलासे के बाद मेरी निजी जिंदगी डिस्टर्ब हो गई है। सुनीता ने एक फेसबुक पोस्ट किया है और नवाज और अपने रिश्ते के बारे में लिखा है और कहा है कि, नवाज का कहना है कि वो गरीब थे और स्ट्रगलर थे इसलिये मैने उन्हें छोड़ दिया। तो नवाज़ मैं क्या थी, तुम से गरीब तो मैं थी, तुम तो कम से कम अपने घर मैं रह रहे थे मैं तो दोस्त के घर में रह कर स्ट्रगल कर रही थी।
नवाजुद्दीन को किस एक्ट्रेस ने जड़ा था थप्पड़, यहाँ जानें
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zu9Wev
Comments
Post a Comment