आक्रोशित भाकियू ने रोका शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का रास्ता - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करके डिबाई की ओर बढ़ रहे राज्य शिक्षा मंत्री संदीप सिंह उर्फ संजू भईया के काफिले का भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने घेराव कर दिया, दअरसल भाकियू कार्यकर्ता बुलन्दशहर कलक्ट्रेट के गेट पर गन्ना का बकाया भुगतान, और बुलन्दशहर बन्द पड़ी उस शुगर मील को खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे जो उद्धघाटन होने के बाद भी नहीं खुला।
जींस पहनकर गया छात्र स्कूल तो प्रिंसिपल ने कैंची से काटा पैंट
जानें पूरा मामला
सड़कों पर हंगामा कर रहे भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता हैं, इस लग्जरी कार को इन्होंने सड़क पर रोक लिया है, उसमें कोई आम आदमी नहीं बल्कि राज्य के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह उर्फ संजू भईया बैठे हैं, वो संदीप सिंह जो यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते भी हैं।
मनोज गर्ग का समर्थन करने आए थे
दरअसल मंत्री जी बुलन्दशहर नगर पालिका परिषद अध्य्क्ष पद के लिए चुनाव लड़ रहे मनोज गर्ग के समर्थन सभा को संबोधित करके अपने अगले प्रोग्राम के लिए बुलन्दशहर के डिबाई के लिए निकल रहे थे, मंत्री संदीप सिंह के साथ बुलन्दशहर के सांसद भोला सिंह और ज़िला अध्यक्ष हिमांशु मित्तल भी मौजूद थे, वहीं किसानों का 2015 का बकाया भुगतान ना होने से और बुलन्दशहर में बन्द पड़ी गन्ना मील, जिसका उद्धघाटन महीनों पहले खुद गन्ना मंत्री शुरेश राणा कर चुके हैं।
योगी: बदमाश जेल में जाएगा या यमराज के पास
इस कारण से नाराज किसान
गन्ना मील आज तक दोबारा शुरू ना होने से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता बुलन्दशहर कलक्ट्रेट का घेराब करने आए थे लेकिन जैसे ही भाकियू कार्यकर्ताओं को पता चला कि राज्य शिक्षा मंत्री बुलन्दशहर में सभा को संबोधित कर रहे हैं कार्यकर्ता कलक्ट्रेट को छोड़ राज्य शिक्षा मंत्री के काफिले के ओर बढ़े, वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुलन्दशहर कालाआम चौराहे पर मंत्री जी गाड़ी का घेराब कर मंत्री जी के काफिले को रोक दिया, इस दौरान भाकियू कार्यकर्ता और बुलन्दशहर पुलिस के बीच तीखी नौंकझौंक होती भी नज़र आई, वहीं मंत्री जी गाड़ी में बैठे ही भाकियू कार्यकर्ताओं की मांगों जल्द पूरी कराने का अस्वाशन दे गए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को आगे की तरफ बढ़ने दिया।
मंत्री को दी चेतावनी
वहीं भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंत्री जी के काफिले का रास्ता तो छोड़ दिया लेकिन साथ ही चेतावनी भी दे डाली कि अगर सरकार ने, जल्द किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान, और बुलन्दशहर बन्द पड़ी शुगर मील को शुरू नहीं कराया तो भाकियू कार्यकर्ताओं का ये प्रदर्शन प्रदेशभर में होगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2AYrMEX
Comments
Post a Comment