sss

; //]]>

शिवराज के मंत्री भी नहीं समझ पा रहे जीएसटी, दिया ये बड़ा बयान - Khabar NonStop

GST

भोपाल। देश में मोदी सरकार द्वारा लागु की गयी नयी कर व्यवस्था जीएसटी को देश के तमाम लोग समझने में अक्षम दिख रहे हैं। विपक्ष भी लगातार सरकार को इस मुद्दे पर घेरता आया है। तमाम राजनेताओं ने जीएसटी को अलग-अलग तरीके से परिभाषित किया है। सरकार ने इसे गाजे-बाजे के साथ ‘एक राष्ट्र-एक कर’ का स्लोगन देकर लागू किया था। सरकारी अमला और मोदी सरकार के मंत्री हर जगह नयी कर व्यवस्था का फायदा गिनाते दिख रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने इसे समझ में ना आने वाली चीज बताया है।

अरविन्द केजरीवाल ने शिवराज पर साधा निशाना, कहा ‘आम की तरह चूस के फेंक दिया’

मंत्री ने दिया बड़ा बयान

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने मोदी सरकार द्वारा लायी गयी नयी कर व्यवस्था गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ओम प्रकाश धुर्वे का यह बयान शायद बीजेपी के नेताओं को भी हजम न हो। मत्री जी ने कहा कि वे खुद इस पेचीदी चीज को समझ नहीं पा रहे हैं। हालांकि, आगे बोलते हुए मंत्री धुर्वे ने कहा कि समझ-समझ का खेल है और धीरे-धीरे जब समझ आएगा तो अच्छा लगेगा।

जब I LOVE YOU सुनते ही फ्लाइंग किस देने लगे शिवराज सिंह चौहान

मंत्री भी नही समझ पा रहे जीएसटी

शिवराज सरकार के मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे ने एक पार्टी मीटिंग के दौरान यह बात कही। उन्होनें कहा , ”जीएसटी मैं खुद ही नहीं समझ पा रहा हूं, तो इस संबंध में मैं नहीं बोलूंगा। बड़े-बड़े CA नहीं समझ पा रहे हैं, व्यापारी नहीं समझ पा रहे हैं। समझ-समझ का खेल है, धीरे-धीरे जब समझ आएगा तो लोगों को बहुत सुकून मिलेगा, अच्छा लगेगा।” मंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश अर्थव्यवस्था के सबसे बड़े कदम नोटबंदी की सालगिरह मना रहा है। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल गुजरात और हिमाचल चुनाव में बीजेपी को इसी मुद्दे पर घेर रहे हैं। देश भर के व्यापारी भी इस कर व्यवस्था से खासा खुश नहीं दिख रहे। ऐसे समय में बीजेपी मंत्री का यह बयान सरकार की मुश्किल बढ़ा सकता है।

अब भोपाल नगर निगम में भी रोज सुबह राष्ट्रगान व शाम को राष्ट्रगीत गाया जाएगा

राहुल ने कहा था ‘गब्बर सिंह टैक्स’

गुजरात विधासभा चुनाव में सभी राजनैतिक दल मोदी सरकार की नयी कर व्यवस्था जीएसटी को मुद्दा बनाकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं। कहा जा रहा है कि जीएसटी लागू होने से गुजरात समेत देश भर के व्यापारी नाराज हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी हर चुनावी रैली में यह मुद्दा जरुर उठाते हैं। उन्होनें जीएसटी को नया नाम भी दिया है। एक रैली के दौरान जीएसटी को राहुल ने ‘गब्बर सिंह टैक्स’ कहा था।

न्यूयॉर्क से ज्यादा स्वच्छ है भोपाल: शिवराज सिंह

हो सकता है बदलाव

जीएसटी काउंसिल की दो दिवसीय बैठक गुवाहाटी में चल रही है। आज इस बैठक का दूसरा दिन है। कहा जा रहा है कि आज इस बैठक में जीएसटी में बड़े बदलाव किये जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक जीएसटी परिषद उच्च कर वाली 28 प्रतिशत की श्रेणी में आने वाले वस्तुओं की सूची में परिवर्तन कर सकती है।

स्कूलों में खत्म होगी पिता का नाम लिखवाने की अनिवार्यता



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jetCNv

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop