sss

; //]]>

प्रदूषण का असर, अमेरिकी एयरलाइन्स कंपनी ने रद्द की दिल्ली की सभी उड़ान - Khabar NonStop

United Airlines

नई दिल्ली। दिल्ली में फैली जहरीली आबो-हवा की वजह से पूरी दुनिया प्रेषण दिख रही। दिल्ली में बढ़े प्रदूषण के स्तर के चलते अमेरिका की एयरलाइन्स कंपनी युनाइटेड एयरलाइंस ने अपनी दिल्ली की सभी उड़ाने अस्थाई रूप से रद्द कर दी है। यूनाइटेड एयरलाइन्स ने ‘हवा की ख़राब गुणवत्ता’ के चलते यह फैसला लिया है। यह पहली कंपनी है जिसने प्रदूषण के चलते उड़ान रद्द की है। विमानन कंपनी यूनाइटेड एयरलाइन्स के प्रवक्ता ने कहा, “दिल्ली में हवा की गुणवत्ता को देखते हुए युनाइटेड ने नेवार्क-दिल्ली उड़ान को अस्थायी रूप से रद्द किया है और वर्तमान में उन ग्राहकों के लिए छूट नीतियां पेश की है जो दिल्ली से या दिल्ली से होकर यात्रा कर रहे हैं।”

ऑड-इवन हुआ रद्द, सरकार NGT के इन शर्तों पर हटी पीछे

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा ये

केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने दिल्ली के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होनें लोगों को संयम से काम ली की सलाह दी है। उन्होनें बताया सरकार ग्रेडिड रिस्पांस एक्शन प्लान दिल्ली एनसीआर में लागू करेगी। डा. हर्षवर्धन ने कहा, “हालात से निपटने के लिये प्रभावी कदम उठाये गये हैं इसलिये लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।”

बीजेपी विधायकों ने की मांग, अनिल बैजल ने प्रदूषण रोकने के लिए दिए ये आदेश

ऑड-इवन पर केजरीवाल सरकार बैकफुट पर

दिल्ली में फैले हुए जहरीले प्रदूषण को सुधारने के लिए सरकार ने ऑड-इवन लागू करने का फैसला लिए था। दिल्ली सरकार के इस फैसले पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के शर्तों की रोक लग गयी है। NGT के शर्तों पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार बैकफुट पर आ गयी है। केजरीवाल सरकार ने NGT की शर्तों का पालन करने में असमर्थता जताई है। सरकार ने संसाधन न होने का हवाला देते हुए अपना हाथ पीछे खींच लिया है।

अर्जुन कपूर ने दिल्लीवासियों को दी सलाह, कहा, रहे सावधान



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zEwgjQ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop