राजस्थान के बाद अब गुजरात में भी ‘पद्मावती’ बैन - Khabar NonStop
फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध थम नहीं रहा है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती लगातार विवादों में घिरी हुई है। राजस्थान, मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में भी फिल्म के रिलीज़ को बैन कर दिया है।
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को कहा कि, ‘गुजरात सरकार राजपूतों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म ‘पद्मावती’ को राज्य में रिलीज की अनुमति नहीं दे सकती। हम अपने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की इजाजत नहीं दे सकते। हम वाक और अभिव्यक्ति की आजादी में विश्वास रखते हैं, मगर हमारी महान संस्कृति के साथ किसी भी तरह का गलत खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाता है।’ बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में फिल्म की रिलीज पर बैन लगा दिया, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राजपूत समुदाय की आपत्तियों का समर्थन किया है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस विवाद को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया।
पद्मावती फिल्म के विरोध में समर्थकों ने तलवारें लहराकर किया प्रर्दशन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2A2GLxf
Comments
Post a Comment