भूमि विवाद में चली ताबड़तोड़ लाठियां कई घायल, मुकदमा दर्ज - Khabar NonStop
सुलतानपुर। कूरेभार थानाक्षेत्र के सेवरा गांव में मंगलवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर लाठियां चलीं। झगड़े में छह लोग लहूलुहान हो गए हैं। गंभीर रूप से जख्मी महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पानी के आगे बेबस किसान, डूब गई 50 बीघा फसल
खूब चले लाठी डंडे
कूरेभार थानाक्षेत्र के सेवरा गांव मे मोतीलाल पुत्र शीतल और गांव के ही रामचरन पुत्र बाबूलाल के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चला आ रहा है। जिसमें कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने हो चुके हैं। मंगलवार की सुबह श्यामादेवी अपने घर के सामने खूंटा गाड़ रही थी। आरोप है कि तभी विपक्षी रामचरन, रंजीत, मंजीत, सुनील व क्रांति ने लाठी-डंडों से लैस होकर उन पर धावा बोल दिया। गाली गालौज करते हुए उन्हें लात-घूसों व लाठी-डंडों से मारने पीटने लगे।
यूपी में बिजली उपभोक्ताओं की दबंगई, खुद ही जोड़ दिया कनेक्शन
बीच-बचाव करने वाले भी पिटे
चीख पुकार सुन बीच-बचाव करने पहुंचे पति मोतीलाल व पुत्र पप्पू को भी विपक्षियों ने पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के मंजीत , सुशील , शांति पत्नी रामचरन को मामूली चोटे आईं हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को निकटवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से श्यामादेवी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं मोतीलाल और पप्पू का इलाज सीएचसी कूरेभार में चल रहा है। दोनो पक्षों की ओेर से थाने में तहरीर दी गयी है। इस बाबत एसओ कूरेभार धनंजय पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटना में 7 लोग घायल
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yg4bxr
Comments
Post a Comment