sss

; //]]>

गंभीर के बल्ले ने फिर जड़ा शतक कर्नाटक के छुड़ाए छक्के - Khabar NonStop

gautam gambhirभारतीय टीम के ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर के नाबाद 135 रन की पारी से दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप A के मैच में कर्नाटक के खिलाफ चार विकेट पर 277 रन बना लिए हैं। दिल्ली की टीम पहली पारी के आधार पर कर्नाटक से अब भी 372 रन पीछे रह गए है।

जल्द ही होंगे भुवि क्लीनबोल्ड, ये है वो ‘खुबसूरत’ वजह

चार मैचों में दूसरा शतक

बता दें की गंभीर का चार मैचों में यह दूसरा शतक है इससे पहले उन्होंने असम के खिलाफ 137 और उत्तर प्रदेश के खिलाफ 86 रन बनाए थे। हालांकि रेलवे के खिलाफ पिछले मैच में वह सिर्फ दो रन बना कर फ्लाप रहे थे। दिल्ली ने दिन की शुरूआत बिना नुकसान के 20 रन से आगे किया। स्टुअर्ट बिन्नी (39 रन पर दो विकेट) ने उन्मुक्त चंद (16) को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया।

ध्रुव शौर्य ने 64 रन की पारी खेल

वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाली करने आए ध्रुव शौर्य ने 64 रन की पारी खेल गंभीर का साथ दिया। दोनों के बीच 110 रन की साझेदारी को अभिमन्यु मिथुन (56 रन पर एक विकेट) ने शौर्य को बोल्ड कर तोड़ा। नीतीश राणा भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और महज नौ रन बनाकर बिन्नी का दूसरा शिकार बने।\

IND vs SL: टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी हुआ बाहर

गंभीर ने संभाले रखा पकड़

मालूम हो की गौतम गंभीर ने लगातार एक छोर संभाले रखा और उनका साथ देने आए ऋषभ पंत (41) अच्छी शुरूआत को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। उन्हें कृष्णप्पा गौतम (46 रन पर एक विकेट) ने आउट किया। दिन का खेल खत्म होने तक गंभीर के साथ मिलिंद कुमार (नाबाद 10) क्रीज पर मौजूद है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hjYesF

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop