कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने प्रत्याशी के लिए मांगे वोट - Khabar NonStop
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले की बरखेड़ा विधानसभा से भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी ममता भोजवाल के लिए कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना एक जनसभा को संबोधित करने आज 1 बजे बरखेड़ा पहुंचे। जनसभा में बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत, और भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी ममता भोजवाल, और भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार आदि लोग मौजूद रहे।
बूचड़खानें की धज्जियां उड़ती दिखाई दी
क्या कहा सुरेश खन्ना ने
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी के वोट की ही ताकत थी कि जिस तरह आप सभी की मांग पर 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार बनाने और देश में 337 सीटो पर भाजपा ने अपना परचम लहराया और नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया गया। और 2017 में उत्तर प्रदेश में भी 73 सीटो से भाजपा जीती थी।और भाजपा ने अपनी सरकार को बनाने का काम किया। और फिर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया गया है। ठीक उसी तरह हम चाहते है चेयरमैन और सभासद भी भाजपा के ही जीते। जिससे विकास की गंगा को और भी तेजी के साथ बहाया जा सके।
गरीबों की मदद करने की पूरी कोशिश
इन तीन सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोट बंदी कर काले धन को बाहर निकालने का काम किया, देश में जीएसटी लागू की, गरीबों को मुफ़्त मकान दिए, गरीब महिलायें जो घर में लकड़ी के धुएं और चूल्हे पर खाना बनाती थी उन तमाम महिलाओ को मुफ़्त गैस के कनेक्शन देने का काम किया और तमाम विकास के कार्य किये है। ठीक उसी तरह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी गरीबों के हित में काम करने के लिए अग्रसर है।
आक्रोशित भाकियू ने रोका शिक्षा मंत्री संदीप सिंह का रास्ता
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि जब चेयरमैन भाजपा का होगा और सभासद भी भाजपा का होगा तो काम भी तेजी के साथ होगा। आपके शहर का विकास होगा। शहर की सड़के अच्छी होंगी, शहर सुन्दर होगा, आपकी सड़के, नालिया भी अच्छी होंगी।
पिछली सपा सरकार पर साधा निशाना
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार एक फूंका हुआ ट्रांसफार्मर है। और भाजपा एक चालू ट्रांसफार्मर है। चालू ट्रांसफार्मर से नाता जोड़ोगे तो आपके घर का पंखा भी चलेगा, बिजली भी जलेगी।
क्या कहा नोटबंदी के सवाल पर
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना से नोटबंदी पर जब जानना चाहा कि विपक्ष पार्टिया कहती है कि नोटबंदी से देश की आर्थिक स्थिति नीचे गिर गयी इस पर सुरेश खन्ना ने कहा कि विपक्ष के पास कुछ कहने को है नहीं। उन्होंने कहा कि 57 लाख इनकम टेक्स पेयी बढ़ गए। अब तक जो पैसा सिस्टम में नहीं था वो पैसा सिस्टम में आ गया। और जिन लोगो ने अवैधानिक तरीके से पैसे को अपने पास जमा कर रखा था उन सभी के खिलाफ जाँच चल रही है। कुल मिला कर यह देश के हित में काम किया गया। इससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
जींस पहनकर गया छात्र स्कूल तो प्रिंसिपल ने कैंची से काटा पैंट
नगर निकाय चुनाव के प्रचार को लेकर जाना
नगर निकाय चुनाव पर जब सुरेश खन्ना से सवाल किया कि अन्य पार्टियां नगर निकाय चुनाव को इतनी गंभीरता से नहीं ले रही जितना भाजपा नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीलीभीत आये, अब आप चुनाव प्रचार के लिए आये है और अब उपमुख्यमंत्री पीलीभीत आ रहे है। आखिर इस के पीछे क्या बजह है। इस सबाल पर सुरेश खन्ना ने कहा कि यह आप उनसे पूछो, विपक्ष तो जनता के प्रति हमेशा नॉन सीरियस रहा है। हम जनता के प्रति हमेशा से सीरियस रहे है।
सड़कों के गड्ढा मुक्त होने के सवाल पर क्या कहा
कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने सड़को के गड्ढा मुक्त होने के सवाल पर कहा कि सड़के 60 से 85 प्रतिशत सड़के गड्ढा मुक्त हुई है और यह अभियान लगातार जारी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2jEcJvX
Comments
Post a Comment